राखी सांवत का छलका राष्ट्र प्रेम, मीका सिंह पर निकाली भड़ास, विवादों में फंसे मीका सिंह अब लोगों से मांग रहे हैं मदद
गौरतलब हो कि ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन(एआईसीडब्ल्यूए) ने मंगलवार को मीका के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही उनसे जुड़े प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी और उनके सभी एसोसिएशन का बहिष्कार किया है।
साथ ही एसोसिएशन ने इस मामले में सूचना और प्रसारण मंत्रालय को भी ध्यान देने के लिए कहा है। एसोसिएशन ने मीका सिंह पर बैन लगाने के साथ ही उनका बहिष्कार करने का भी एलान किया गया है।
राखी का लाइव वीडियो, https://youtu.be/iqKe7iWZjSg
एसोसिएशन का कहना है कि सिंगर ने इस वक्त पैसे के लिए यह काम करके गलत किया है।
पाकिस्तान में प्रोग्राम कर विवादों में फंसे मीका सिंह का एक और VIDEO VIRAL, मांग रहे हैं मदद,,,,,
मीका ने एक वीडियो जारी करके बाढ़ पीड़ितों के लिए पचास घर बनाने की बात की है. इतना ही नहीं मीका सिंह अपने एनजीओ डिवाइन टच के साथ मिलकर सीएम फंड में पांच लाख रूपये का अनुदान भी करेंगे.
आठ अगस्त को पाकिस्तान के कराची में आयोजित'मीका सिंह नाइट' कार्यक्रम गाना गाकर विवादों में आए बालीवुड गायक मीका सिंह को अचानक महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों की याद आ गई है. मीका ने एक वीडियो जारी करके बाढ़ पीड़ितों के लिए पचास घर बनाने की बात की है. इतना ही नहीं मीका सिंह अपने एनजीओ डिवाइन टच के साथ मिलकर सीएम फंड में पांच लाख रूपये का अनुदान भी करेंगे. इस वीडियो में मीका महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि मीका को द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाई(एफडब्ल्यूआईसीई) ने भारत में किसी भी प्रकार के परफॉर्मेस, रिकॉर्डिग, प्लेबैक सिंगिंग और एक्टिंग पर 'हमेशा के लिए' बैन लगा दिया है.
मीका सिंह अपने वीडियो में लोगों को मदद करने की अपील करते हुए कह रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ जब पूरा देश मोदी सरकार के धारा 370 और आर्टिकल 35(A) हटाने पर साथ खड़ा था जिस पर पाकिस्तान तीखी प्रतिक्रिया दे रहा है. उसी वक्त पाकिस्तान में गाना गाने का प्रोग्राम करने पर मीका सिंह कोई सफाई नहीं दे रहे हैं. इनसे कराची परफॉर्मेंस पर सफाई मांगनी चाही तो सिंगर ने कोई जवाब नहीं दिया.





No comments