Breaking News

मण्डलीय महिला वॉलीबॉल टीम घोषित, राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा


प्रयागराज: क्षेत्रीय खेल कार्यालय प्रयागराज मंडल प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित स्थानीय म्योहाल स्थित अभिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में मंडल स्तरीय महिला वॉलीबॉल टीम घोषित की गई। जो कि आगामी 24 से 26 सितंबर तक बस्ती जिले में आयोजित प्रदेशीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव आर.पी.शुक्ला ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों के व्यक्तिगत खेल प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय टीम का चयन किया गया है। उक्त अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी ने चयनित टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रदेशीय प्रतियोगिता में अच्छे खेल प्रदर्शन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। मंडल स्तरीय टीम में चयनित महिला वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है-- पूजा कुमारी (कप्तान), करिश्मा गांगुली, ख़ुशी सिंह, काजल, निधी सिंह, रितिका यादव, सोनल सिन्हा, वैष्णवी सिंह, दीपा पाल, एंजल श्रीवास्तव, सुनैना सोनकर, सानिया है। आरक्षित खिलाड़ी-- अनामिका सिंह, दीपिका केशरवानी, कविता पटेल है। कोच/ टीम मैनेजर-- काजल पटेल है।

No comments