Breaking News

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने शेयर की ये तस्वीर

                                                                                                                                        -
भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वालीं रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म लेडी सिंघम की है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, 'लेडी सिंघम में रोमांस के तड़का भी देखे के मिली आपन हीरो के साथ फोटो कैसन बा?'
रानी चटर्जी इस तस्वीर में गौरव झा के साथ खड़ी हुई हैं। दोनों एक घर के सामने खड़े हुए हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर छह हजार से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है।
बता दें कि लेडी सिंघम फिल्म की शूटिंग इन दिनों लखनऊ और कानपुर में की जा रही है। रानी ने हाल ही में शक्ति कपूर के साथ फोटो शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए रानी ने लिखा, लेडी सिंघम अपने विलेन के साथ।
इस फोटो में रानी के चेहरे पर शक्ति कपूर के साथ काम करने की खुशी साफ दिख रही है। शक्ति कपूर ने भी हाल ही में फिल्म को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें भोजपुरी भाषा अच्छी लगती है। भले ही काफी समय हो गया है भोजपुरी फिल्म को लेकिन देर आये दुरुस्त आए।

No comments