इलाहाबाद जनपद की बैडमिंटन टीम घोषित
प्रयागराज। 65वीं जनपदीय विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए बालक एवं बालिका टीम घोषित कर दी गई है। अमिताभ बच्चन क्रीड़ा संकुल (म्योहाल में) गुरुवार को सम्पन्न हुई चयन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गंगापार ‘अ’ एवं बालिका वर्ग में नगर उत्तर की टीम चैंपियन हुई है।
सीनियर बालक वर्ग-कामेंद्र कुमार, विष्णुकांत, सिद्धार्थ राज, धीरज वर्मा, आलोक कुमार, आरक्षित-अमरेंद्र कुमार। सब जूनियर बालक वर्ग-अंकित वर्मा, विशाल कुमार विश्वकर्मा, विकास तिवारी, भीष्म यादव, शिवम पांडेय। सीनियर बालिका-अनन्या सिंह, रिया चंद्रा, पायल यादव, शिरीन बेग, यशस्वी दयाल, आरक्षित-कनक जायसवाल। जूनियर बालिका-अंशिका चंद्रा, मान्या निषाद, तेजस्वी दयाल, ऐश्वर्य मिश्र, आयुषी निषाद, आरक्षित-ऋचा सिंह।सह जिला विद्यलाय निरीक्षक, प्रदीप कुमार पांडेय, डॉ. भाष्कर शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, हसबीन अहमद, प्रदीप तिवारी, मैरविन लार्टियस, सिल्विया शुक्ला आदि मौजूद रही।

No comments