राज्यसभा के लिए संजय सेठ व सुरेंद्र नागर कल करेंगे नामांकन
राज्यसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ और सुरेंद्र नागर बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों का निर्विरोध निर्वाचित तय है। सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सेठ और सुरेंद्र नागर अगस्त में इस्तीफा देकर भाजपा में आ गए थे। इनके इस्तीफे से खाली हुईं सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने इन्हीं दोनों को उम्मीदवार बनाया है। इस चुनाव में सपा व बसपा अपने उम्मीदवार नहीं उतार रही हैं। ऐसे में सेठ और नागर का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। नामांकन के बाद 13 को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 16 सितंबर को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

No comments