पहली बार घर आये गणपति बप्पा की भक्ति में लीन हुए पीआरओ संजय भूषण पटियाला
भोजपुरी सिनेमा इंडसट्री के सबसे सफल पीआरओ संजय भूषण पटियाला के घर पहली बार विघ्नहर्ता गणपति बप्पा मोरया का भव्य आगमन हुआ है। इस मौके पर संजय ने निर्देशक लाल बाबू पंडित के साथ मिलकर उनकी पूजा अर्चना की और श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर तमाम देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बप्पा ने मुझे करियर में बहुत कुछ बिन मांगे दिया है। हर बार मैं दूसरों के घर बप्पा के दर्शन को जाता था, लेकिन इस बार हमने अपने घर में ही उनकी प्रतिमा की स्थापना की है। अपने घर में बप्पा के स्वागत का सौभग्य हमें मिला, इससे मैं अभिभूत हूं।
संजय ने कहा कि मेरी कामना है कि विघ्नहर्ता बप्पा हर साल ऐसे ही आयें और अपने भक्तों के सारे कष्टों का निवारण करें। गौरतलब है कि मुंबई आने के बाद से ही संजय भगवान गणेशा की पूजा और गणेश उत्सव को हर साल धूमधाम से मनाते हैं और भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा रखते हैं। संजय इसी साल नवंबर में परिणयसूत्र में भी बंधने वाले हैं, उससे पहले उन्होंने अपने घर में बप्पा को स्थापित किया है और कहा कि यह त्यौहार विभिन्न समुदायों को शांति, भाईचारा और प्रेम का संदेश देता है, दशकों से हम सब सद्भावना के इस पर्व को मिलजुलकर मनाते है और गणपति बप्पा का अपने घरों में स्वागत करते हैं। सब पर गणपति बप्पा की कृपा बनी रही है, यही कामना है।


No comments