Breaking News

भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री और रवि किशन के पर्सनल पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने महत्‍वपूर्ण हस्तियों को गणपति बप्‍पा की दी बधाई व शुभकामनाएं


उन्‍होंने गणपति बप्‍पा के आगमन पर रवि किशन को घर जाकर लोकसभा में प्रचंड बहुमत से जीत के लिए बधाई दी। साथ ही गणेश चतुर्थी के लिए भी उन्‍हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी। इस दौरान अभिनेत्री संभावना सेठ, पीआरओ रंजन सिन्‍हा, निर्देशक बबलू सोनी, निर्माता अनिल काबरा ,विवेक रस्‍तोगी, विशाल भगत ,कलाकार राजन मोदी ,रवि किशन की पत्‍नी प्रीति शुक्‍ला आदि लोग मौजूद रहे।
सबों ने रवि किशन को ढ़ेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके घर पधारे गणपति का दर्शन भी किया और देश व फिल्‍म इंडस्‍ट्री की तरक्‍की के लिए बप्‍पा से कामना की। बाद में प्रसाद के रूप में सबों ने मोदक भी ग्रहण किया। रवि किशन ने भी अपने स्‍टाइल में सबका बड़ी गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया और उन्‍हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

No comments