डायट में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के तृतीय सोपान जांच शिविर आयोजित
प्रयागराज: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज के प्रांगण में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के लगभग 120 से अधिक स्काउट्स का तृतीय सोपान जांच शिविर आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन जिला मुख्यामुक्त व जिला विद्यालय निरीक्षक आर0एन0 विश्वकर्मा, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर प्रदीप गुप्ता, जिला कमिश्नर स्काउट मदन मोहन शंखधर; मुख्यालय आयुक्त व उपबेसिक शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह ने माध्यमिक व बेसिक विभाग के स्काउट्स के लिए जिला स्तर पर शिविर का आयोजन किया है। लीडर ऑफ द कोर्स वेद प्रकाश भगत(DOC) तथा फ़िरोज़ आलम खान(DSM) द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्यालय कमिश्नर स्काउट व बीइओ मुख्यालय अर्जुन सिंह के नेतृत्व में तथा उनके अथक प्रयास से परिषदीय विद्यालय के छात्र(स्काउट) इस प्रशिक्षण में नगर व ग्रामीण अंचल के प्रतिभाग कर रहे है। विकास खंड धनुपुर के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने बीआरसी पर ही बच्चों को समस्त सुविधाओ के साथ आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराई है और लगातार सुविधाओ की मॉनिटरिंग कर रहे है। अत्यधिक गर्मी को देखते हुए लगातार जेनरेटर चलाने के आदेश दिए है। ग्रामीण बच्चों के लिए यह पहला अनुभव है कि वे इस प्रकार के कोर्स में इतनी अच्छी सुविधाओ के साथ अपने घरों को भूलकर प्राकृतिक वातावरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। बीइओ मुख्यालय अर्जुन सिंह ने जनपद स्तर से अनुभवी प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। सभी प्रशिक्षक अपने-अपने विषयों की ट्रेनिंग दे रहे हैं। सह प्रशिक्षक के रूप में श्री अखिलेश कुमार, दिलीप दिवाकर, महेंद्र यादव, प्रवीण सिंह, प्रसन्न घोष, विक्रम यादव, ग़ज़ाला शबनम, नंद जी यादव, जलाल फूलपुरी, राकेश यादव, रंजना सिंह तथा रीना सिंह आदि सहयोग प्रदान कर रहे है। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रयागराज अर्जुन सिंह के इस सराहनीय प्रयास से परिषदीय विद्यालय के स्काउट/गाइड के बच्चों में खुशी की लहर है।


No comments