Breaking News

एनसीआर महिला कल्याण द्वारा संचालित टेण्डर फीट स्कूल की शिक्षिकाएं सम्मानित


 उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय, इलाहाबाद द्वारा संचालित टेण्डर फीट स्कूल, सूबेदारगंज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की संचालिका के साथ-साथ सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
 संगठन की अध्यक्षा ललिता चैधरी ने स्कूल की संचालिका एवं सभी शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी। स्कूल की संचालिका एवं सभी शिक्षिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर स्कूल की सभी शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सचिव उर्मिला ओझा, कोषाघ्यक्ष निरूपमा श्रीवास्तव, नम्रता मिश्र, सत्य लक्ष्मी वल्लुरी, पद्मजा टंडन, डा. मृदूला कपूर, कविता तलवार सुप्रिया सिन्हा एवं अलका अग्रवाल उपस्थित रहीं।  

No comments