स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘गुंडा’ आज होगी रिलीज,अश्लीलता से परे एक सामाजिक फिल्म है ‘गुंडा’ : सिकंदर खान
खलीलाबाद/उत्तर प्रदेश, 5 सितंबर 2019 : सिकंदर खान प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘गुंडा’ 6 सितंबर से यूपी के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसको लेकर आज खलीलाबाद के संत कबीर नगर स्थित मधुकुंज चित्र मंदिर में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म अभिनेता विनोद यादव, निर्माता - अभिनेता सिकंदर खान और पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने फिल्म को लेकर पत्रकारों से बातचीत की।
अभिनेता विनोद यादव ने कहा कि फिल्म ‘गुंडा’ मेरे लिए ड्रम कम ट्रू है। इसमें सबों के साथ काम करने में खूब मजा आया है। बतौर अभिनेता यह मेरी पहली फिल्म है, जिसको लेकर मैं बेहद एक्साटेड हूं। सेट पर शुरू के दिनों में नर्वसनेस का भी शिकार था, फिर भी हमारी लड़ाई अंजना सिंह से हो जाती थी। हालांकि वे बुरा नहीं मानती थी, बल्कि मेरी गलतियों पर ही हमारा झगड़ा होता था। फिर वे मुझसे चीजों को एक्सप्लेन भी करती थीं, जिस वजह से मुझे बहुत कुछ सीखने को भी मिला। उन्होंने कहा कि अंजन सिंह एक बेहतरीन अदाकारा हैं, उनके साथ काम करके हमें खूब मजा आया।
इस दौरान सिकंदर खान ने बताया कि भोजपुरी फिल्म ‘गुंडा’ दर्शकों को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म गुंडे का एहसास करायेगी, लेकिन यह फिल्म उसका सिक्वल नहीं है। हमारी फिल्म ‘गुंडा’ विशुद्ध रूप से एक भोजपुरी कहानी और सरोकारों वाली है। हमने इस फिल्म के लिए बेहद मेहनत की है, तब जाकर हम एक बेहतरीन फिल्म लेकर दर्शकों के समक्ष हैं। यह फिल्म अश्लीलता से परे पूरी तरह सामाजिक ग्राउंड पर बनाई गई, जिसके फ्रेम को इकबाल बक्श ने अपने वीजन से तराशा है। फिल्म हर मामले में किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। इसलिए खलीलाबाद - उत्तर प्रदेश के दर्शकों से आग्रह है कि वे एक बार इस फिल्म को जरूर देखें।
आपको बता दें कि सिकंदर खान निर्मित और इकबाल बक्श निर्देशित फिल्म ‘गुंडा’ के प्रिजेंटर जितेंद्र गुलाटी शांति इंटरप्राइजेज है। फिल्म में सिकंदर खान, विनोद यादव, अंजना सिंह, गुंजन पंत, एहसान खान, सुशील सिंह, अयाज खान, अमजद कुरैशी, सुभाष यादव, नमिता पांडेय जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के खूबसूरत गाने का लिरिक्स तैयार किया है आजाद सिंह, प्यारे लाल यादव और सेहकर मधुर ने। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। कहानी सुरेंद्र मिश्रा की है। कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता हैं।

No comments