भ्रष्टाचार में लिप्त डिप्टी रजिस्ट्रार सोसाइटी कानपुर : आर.पी.शुक्ला
प्रयागराज: भ्रष्टाचार में लिप्त डिप्टी रजिस्ट्रार सोसाइटी कानपुर अपने ही विभागाध्यक्ष और मंडलायुक्त के द्वारा पारित किए गए आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे है तथा वह असंवैधानिक संस्था के सचिव व अध्यक्ष के इशारे पर कार्य कर रहे है।
उक्त बाते उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसियेशन के टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन व डीवीए प्रयागराज के सचिव आर.पी.शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव,डिप्टी रजिस्ट्रार सोसाइटी कानपुर पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। जिसकी शिकायत माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व वित्त मंत्री से भी की गई है।
उक्त पत्र के माध्यम से ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जाँच किये जाने हेतु माँग की गई है। जहाँ एक तरफ भारत सरकार के प्रधानमंत्री द्वारा फिट इंडिया व खेलो इंडिया के तहत खेलों को बढ़ावा दिए जाने की बात कर रहे हैं,
वही ऐसे अधिकारी शासन के आदेशों का उल्लंघन करने वह अवैध रूप से पैसा कमाने में लिप्त है।


No comments