'बागी- एक योद्धा' : बॉक्स ऑफिस पर खेसारीलाल यादव की फ़िल्म तहलका मचाने को बेताब
बागी सीरीज की टाइगर श्राफ, श्रद्धा कपूर और दिशा पाटनी स्टारर फ़िल्म आपको याद ही होगी। लेकिन अब भोजपुरी में भी 'बागी' film Baghi नाम से एक फ़िल्म आ रही है, जिसका ट्रेलर जारी कर दिया गया। फ़िल्म का पूरा नाम 'बागी- एक योद्धा' है, जिसमें खेसारीलाल Khesari Lal Yadav एक फौजी की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। फ़िल्म के निर्देशक शेखर शर्मा Shekhar Sharmaहैं, जिन्होंने खेसारीलाल यादव के मेहंदी लगा के रखना की रॉकिंग को स्टार यानी काजल राघवानी Kajal Raghwaniऔर ऋतु सिंह को फिर से साथ लेकर आये हैं। सही मायनों में फ़िल्म का ट्रेलर इस बात की ओर इशारा करता है कि खेसारीलाल यादव और निर्देशक शेखर शर्मा shekhar sharmaकी फ़िल्म 'बागी- एक योद्धा' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है।
अगर फ़िल्म 'बागी- एक योद्धा' की कहानी की बात करें, तो ट्रेलर में कई अलग - अलग शेड्स नज़र आये हैं। कभी लगता है फ़िल्म इंटर रिलीजन इशू पर बेस्ड है, तो कभी लगता है देश के अंदर के दुश्मनों से लड़ता एक सिपाही की कहानी है, लेकिन ट्रेलर का क्लाइमेक्स आपको ये जानने को मजबूर कर देने वाला है कि आखिर रुबिका (काजल राघवानी) ने वीर (खेसारीलाल यादव) को क्यों मारा। फ़िल्म में रुबिका - वीर का रोमांस और उस पर समाज की संकीर्ण सोच के बीच का टकराव फ़िल्म के रोमांच को बढ़ाने वाला है। एक बार फिर से इस फ़िल्म में ऋतु सिंह लंबे समय बाद नज़र आई हैं। फ़िल्म में फौजी के रूप में वीर का डायलॉग और एक्शन काफी लुभावने नज़र आ रहे हैं।
बात म्यूजिक की करें, तो फ़िल्म 'बागी- एक योद्धा' में लव के स्कूल, जवनिया बागी, व्हाट्सएप से जैसे कई गाने हैं, जो आने वाले दिनों में रिलीज के बाद एकदम से लोगों के जुबान पर चढ़ सकते हैं। संगीतकार मधुकर आनंद के बेजोड़ संगीत इस फ़िल्म के लिए असरदार साबित होते दिख रहे हैं। वहीं, एक बार फिर संजय कोर्वे ने काजल और खेसारी की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री को पर्दे पर बखूबी पेश किया है। फ़िल्म की मेकिंग भी बेहद आधुनिक तरीके से हुई है। कुल मिला कर ट्रेलर के हिसाब से देखा जाए, तो यह फ़िल्म किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है और इस फ़िल्म में इस साल की सबसे बेहतरीन फ़िल्म बनने की पूरी क्वालिटी है।
फ़िल्म 'बागी- एक योद्धा' का निर्माण जे आर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया है, जिसके निर्माता जयंत घोष, सह निर्माता कलीम खान और निर्देशक शेखर शर्मा हैं। फ़िल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। जबकि फ़िल्म में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी और ऋतु सिंह के साथ प्रकाश जैश, विनोद मिश्रा, हरीश गुप्ता, नागेश मिश्रा और अयाज खान भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म के कर्णप्रिय गानों में मधुकर आनंद के खूबसूरत संगीत हैं। कोरियोग्राफी संजय कोर्वे और एक्शन हीरा यादव का है। वैसे अब देखना होगा कि क्या फ़िल्म ट्रेलर की आत्मा को जिंदा रख पाती है और दर्शकों को फ़िल्म कितनी पसन्द आती है।


No comments