प्रतिभावान कलाकारों को सही प्लेटफॉर्म की दरकार....अमरीश सिंह
उत्तर प्रदेश में कलाकारों की कमी नही है लेकिन उन्हे उचित मंच नही मिल पाता है जिसके चलते वे अपनी कला को जनता के बीच नही पहुंचा पाते।जरूरत है केन्द्र व प्रदेश सरकार को ऐसे कलाकारों को मदद करने की जिससे न सिर्फ अपने प्रदेश का,बल्कि देश का भी नाम फिल्मी दुनिया में रोशन कर सकें।उक्त बाते बाॅलीवुड व भोजपुरी सुपर स्टार अभिनेता अमरीश सिंह ने शनिवार को त्रिलोचन महादेव बाजार में क्षेत्रिय कलाकार चन्दन सेठ के निवास स्थान पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये कही।श्री सिंह ने कहा कि यदि सरकार फिल्म निर्माताओं को सब्बिडी मुहैया कराये तो वो दिन दूर नही जब उत्तर प्रदेश भी एक बड़ी फिल्म इण्डस्ट्री बन जायेगी।देखा जाय तो इसी उत्तर प्रदेश से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर तमाम कलाकारों ने अपने अभिनय के दम पर पूरे विश्व में अपनी पहचान बनायी है।इनकी सुपर हिट फिल्में हम से बढ़कर कौन,विजय पथ एगो जंग,रावडी रानी हैं।बताया कि हिन्दी फिल्म "मोहब्बते" से बाॅलीवुड मे डेब्यु करने वाली एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी के साथ अपनी पहली हिन्दी फिल्म वजुद में दिखाई देंगे।जिसकी शूटींग पुरी हो चुकी है।इसके साथ इनकी आने वाली भोजपुरी फिल्में ज्वाला,ओम हर हर महादेव,टकराव,वीर अर्जुन,लव मैरेज,जय जय,सर्व शक्तिशाली महादेव,नागधारी,दुल्हनिया लंदन वाली सहित दर्जनों फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।उन्होने त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर पर दर्शन-पूजन कर मत्था टेका।उन्होने बताया वो यहां मुम्बई से जौनपुर शहर में गनपति पूजा में शिरकत करने आए थे।अपने मित्र चन्दन से त्रिलोचन महादेव मंदिर के बारे में बहोत सुना था आज दर्शन करके धन्य हो गया।इस अवसर पर चन्दन ने कलाकार को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रम् देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर विनय अकेला,मेकअप मैन बीरू गिरि,गुडडू बेगाना,अभिषेक दूबे,विश्वजीत सेठ,चन्दन जायसवाल,सचिन सेठ,सौरभ अग्रहरि,संदीप अग्रहरि,नीरज गिरि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments