Breaking News

दुनिया के कई देशों ने इसरो को सराहा, कहा- चंद्रयान 2 ने हमें भी दी प्रेरणा

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का चंद्रयान 2 मिशन भले लैंडिंग के दौरान संपर्क टूटने से 95 फीसदी सफल बताया जा रहा है लेकिन इससे कहीं अधिक अहम बात यह है कि पूरी दुनिया ने इस मिशन को सराहा है। यहां तक कि दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी नासा ने तो भविष्य में साथ मिलकर काम करने तक की इच्छा जताई है। ऐसा ही कुछ संयुक्त अरब अमीरात की अंतरिक्ष एजेंसी ने भी कहा है।chandrayan -2


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात की अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी ने कहा है कि चांद पर उतरने जा रहे चंद्रयान 2 से संपर्क भले टूट गया हो लेकिन इसरो को हमारा पूर्ण समर्थन है। भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में खुद को एक रणनीतिक खिलाड़ी के तौर पर साबित किया है और इसके विकास और उपलब्धियों में भागीदार है।
 
United Arab Emirates Space (UAE) Agency: We assure our full support to following the loss of contact with their spacecraft, which had to land on the moon. India proved to be a strategic player in the space sector & a partner in its development & achievements.
View image on TwitterView image on Twitter
2,269 people are talking about this


वहीं नासा ने भी इस बारे में कहा कि अंतरिक्ष एक कठोर जगह है। हम इसरो के मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 2 को उतारने के प्रयास की सराहना करते हैं। आपने अपनी इस यात्रा से हमें भी प्रेरित किया है और हम भविष्य में साथ मिलकर अपने सौर मंडल के नए आयामों को खोजने के अवसरों को लेकर उत्साहित हैं।
 
NASA: Space is hard. We commend ISRO’s attempt to land their mission on the Moon’s South Pole. You have inspired us with your journey and we look forward to future opportunities to explore our solar system together.
View image on TwitterView image on Twitter
1,608 people are talking about this


 

ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने भी की तारीफ

इसी क्रम में ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने भी कहा कि विक्रम लैंडर चंद्रमा पर अपने मिशन को साकार करने के लिए सिर्फ कुछ किलोमीटर की दूरी पर था। हम इसरो की पूरी टीम की उनके प्रयासों और अंतरिक्ष में अपनी यात्रा जारी रखने की प्रतिबद्धता कायम रखने के लिए सराहना करते हैं।
 

मॉरिशस बोला- विश्व लेगा भारत से प्रेरणा

मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने इसरो की टीम और भारत सरकार को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं भारत सरकार और इसरो की टीम को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को उतारने की उनकी कोशिश के लिए बधाई देना चाहता हूं।'

उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि इस बार सफल लैंडिंग नहीं हो पाई लेकिन दुनिया भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की ताकत को पहचान गई है। हम भविष्य में मॉरीशस और इसरो टीम के बीच सहयोगी प्रयासों के लिए तत्पर हैं।'
 

भूटानी प्रधानमंत्री ने दी इसरो को बधाई, कहा- साहस और हौसला काबिले तारीफ

भूटान के प्रधानमंत्री लोटे टीशिंग ने भी भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रयान मिशन को लेकर शुभकामनाएं दी। पीएम लोटे टीशिंग ने चंद्रयान को लेकर कहा कि हमें आज भारत और उसके वैज्ञानिकों पर गर्व है। चंद्रयान-2 की लैंडिंग में आखिरी समय में कुछ चुनौतियां देखी गईं लेकिन जिस तरह इसरो के वैज्ञानिकों ने साहस और कड़ी मेहनत दिखाई है वह ऐतिहासिक है। 

उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भली-भांती जानता हूं। मुझे कोई संदेह नहीं है कि वह और उनकी इसरी टीम एक दिन इस मिशन को पूरा कर दिखाएगी।
 

No comments