Breaking News

गुजरात हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज विक्रम नाथ

इलाहाबाद उच्च न्यायालयइलाहाबाद हाईकोर्ट के जज विक्रम नाथ अब गुजरात हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। इस बाबत केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जस्टिस नाथ ने 1986 में कानून की डिग्री प्राप्त की, और 1987 में उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की थी।
उन्हें 2004 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का एक अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। जबकि 2006 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश बनाया गया था।






बता दें कि कॉलेजियम ने 22 अगस्त को न्यायमूर्ति विक्रम नाथ को गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी। 

कॉलेजियम ने प्रस्ताव दिया था कि न्यायमूर्ति नाथ को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का पहला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए। हालांकि, जैसा कि 22 अगस्त को कॉलेजियम के प्रस्ताव में सामने आया था, केंद्र ने फाइल वापस कर दी थी और कॉलेजियम से इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था। 

कॉलेजियम ने तब प्रस्ताव दिया था कि न्यायमूर्ति नाथ को गुजरात उच्च न्यायालय का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाएगा।
 

No comments