Breaking News

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2019: कुछ कमी रह गई, इसलिए हार गया...मनीष कौशिक

विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करने वाले भारतीय मुक्केबाज मनीष कौशिक ने कहा है कि कुछ कमियां रह गईं, जिनके कारण उन्हें हार मिली। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपनी कमियों को सुधारते हुए आगे अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। कौशिक को 63 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैम्पियन क्यूबा के एंडी क्रूज गोमेज ने 5-0 से मात दी। मैच के बाद मनीष ने कहा, 'मेरे लिए यह बहुत अच्छी बाउट रही। मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन कुछ कमियां रह गईं जिनके कारण मैं हार गया। अब मैं इन कमियों पर काम करते हुए आगे अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करुंगा।'

manish kaushik jpg

मनीष ने कहा कि उनका सपना देश के लिए ओलंपिक में पदक जीतना है और वह इसे पूरा करने के लिए पूरी कोेशिश करेंगे। बकौल मनीष, 'मेरा सपना देश के लिए ओलंपिक खेलना है। मैं इस सपने के लिए पूरी तैयारी करूंगा और आगे आने वाले ओलंपिक क्वालीयर्स में सोना जीतकर टोक्यो खेलने जाऊंगा।' देश के लिए विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य जीतने को लेकर मनीष ने कहा, 'यह मेरा पहला विश्व चैमिम्पयनशिप था और पहले ही प्रयास में सोना जीतकर मैं खुश हूं। मैंने यहां पांच बाउट खेली जो मेरे लिए काफी अच्छा रहा और मेरे लिए आगे काफी काम आएगा।'


मनीष ने हालांकि अच्छी प्रतिस्पर्धा दिखाई। उन्होंने पहले राउंड से ही अपने विपक्षी की गलती का इंतजार किया और काउंट अटैक के जरिए अंक बटोरने की कोशिश की लेकिन क्रूज का डिफेंस उनसे आगे रहा। दूसरे राउंड में मनीष ने अपने काउंटर अटैक को और बेहतर किया और सही जगह पंच मारते हुए अंक बटोरे, लेकिन क्रूज ने चतुर रणनीति से उन्हें कमजोर किया और मनीष को नियंत्रण खोने पर मजबूर किया। इस बीच मनीष अपना नियंत्रण खोते भी नजर आए जिसका फायदा क्रूज ने उठाया। तीसरे राउंड में क्यूबाई खिलाड़ी पूरी तरह से मनीष पर हावी रहा और आक्रामकता दिखाते हुए अंक लेता रहा।

No comments