Breaking News

एमआईसी में वसुधा फाउंडेशन एवं लायंस क्लब की ओर से निशुल्क हेल्थ कैंप संग "शान्ति की ओर" पोस्टर प्रतियोगिता

मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज में वसुधा फाउंडेशन एवं लायंस क्लब की ओर से निशुल्क हेल्थ कैंप संग पोस्टर प्रतियोगिता की गई आयोजित.

तलत महमूद संवाददाता
प्रयागराज। वसुधा फाउण्डेशन एवम् लायन्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अटाला स्थित मजीदिया इस्लामिया इण्टर कालेज में हेल्थ कैंप और पोस्टटर प्रतियोगिता आयोजित की गई। 

कैंप में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, आंख, दांत एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लगभग तीन सौ पचास स्कूली बच्चों एवं कॉलेज स्टाफ के साठ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क जांच की गई। तो दूसरी ओर अमन का पैग़ाम देने के उद्देश्य से 'शांति की ओर' विषयक पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें 13 साल तक के स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा बच्चों को कैंसर के प्रति जागरूक भी किया गया। डॉक्टरों के पैनल में शहर के जाने माने अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. अजय जौहरी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. संजय तिवारी, डा. शशी चोपडा, डा. पंकज यादव, दन्त रोग विशेषज्ञ डा. आतिफ करीम एवम् डा. हुमा आतिफ ने लगातार तीन घण्टों तक अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान की। कार्यक्रम 
अध्यक्षता प्रधानाचार्य सै. वकार अज़ीज़, विशिष्ट अतिथियों में अध्यक्ष लायन मैथिली सिंह, लायन नीलिमा उपाध्याय, लायन रंजना गुप्ता, लायन उर्मिला जायसवाल, कला अध्यापक तलत महमूद, सबा मतलूब, बिन्ते फातिमा तथा अन्य कालेज स्टाफ की सहभागिता रही।

No comments