यूपी एसआई भर्ती 2017 का परिणाम रद्द, नए सिरे से रिजल्ट जारी करने का आदेश
यूपी एसआई भर्ती 2017 का परिणाम रद्द हो गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट ने नए सिरे से रिजल्ट जारी करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थी ट्रेनिंग लेकर नियुक्ति भी पा चुके हैं। अब ऐसे में परिणामों को रद्द कर देने के बाद उनकी नौकरी खतरे में आ सकती है।उसके बाद भी परिणामों के खिलाफ 130 याचिकाएं दाखिल हुईं। याचिकाओं में सामान्यीकरण और गलत उत्तरों के आधार पर परीक्षा परिणामों को चुनौती दी गई थी। जिसकी सुनवाई करते हुए अदालत ने बुधवार को सभी शिकायतों का निस्तारण करके फिर से परिणाम जारी करने के आदेश दिए।

No comments