महाप्रभु के बच्चों नेे पदयात्रा के जरिए जनता को दिया फिटनेस मंत्र
प्रयागराज। श्री नारायण आश्रम स्थित महाप्रभु पब्लिक स्कूल और लायंस इन्टरनेशनल क्लब के तत्वावधान में फिटनेस जागरूकता पदयात्रा निकाली। जिसमें 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रातः 6ः00 बजे से पूर्ण जोश एवं उत्साह के साथ जनता के मन को सजग करने व बेहतर भारत को बनाने के लिए विद्यार्थियों का समूह सड़क पर चल पडा़। विद्यार्थियों के उत्साह को देख जनता ने भी गर्मजोषी से स्वागत किया ।
इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने साथ पोस्टर, स्लोगन एवं बैनर तथा फिट इण्डिया रथ के स्लोगन के माध्यम से यही सन्देश देने की कोशिष किया कि अब स्वयं एवं पर्यावरण के स्वास्थ्य को लेकर कोई समझौता नही चलेगा। हमें सफाई अपने स्वाभाव में लानी ही होगी। खुद को बीमारियों से बचाना ही होगा। हमें पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त कराना होगा।
गौरतलब हो कि विषाल विद्यार्थियों की रैली श्रीनारायण आश्रम से निकलकर स्वराज नगर होते हुये ममफोर्डगंज, भारत स्काउट इन्टर काॅलेज प्रांगण में पहुची। जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में एन0सी0सी0 की मेजर फराह दीबा ने रैली को सम्बोधित करते हुये यह संदेष दिया कि विद्यार्थियों को सर्वप्रथम संसाधनों का सदुपयोग एवं सम्मान करना होग। संवेदनषील बनकर अपने स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए ऐसे ही प्रेरणादायी कार्य करने होगें।
भारत स्काउट इन्टर काॅलेज के प्रधानाचार्य श्री योगेष चन्द्र त्रिपाठी ने निरोग रहने का मंत्र दिया, जो हमारी सदियों पुरानी परम्परा है। लायंस क्लब के प्रमुख डा0 आर0के0एस0 चैहान ने रैली को सम्बोधित करते हुये कहा कि इस तरह का उत्साहजनक कार्य प्रयागराज के बेहतर भविष्य के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रविन्दर बिरदी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि हमें राष्ट्र को सही दिषा में लेकर चलना है, तो सबसे पहले स्वयं को सही दिषा देनी होगी। जिससे पर्यावरण एवं परिवेष प्रतिकूल रूप से प्रभावित न हो।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी षिक्षक एवं कर्मचारीगण तथा लायंस क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

No comments