इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रों पर लाठीचार्ज अमानवीय: अखिलेश
इविवि में पहले सुरक्षा गार्डों और फिर पुलिस की ओर से छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने निंदा की है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि इविवि के सुरक्षा दल एवं पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज अमानवीय घटना है। यह छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। वहीं, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने ट्वीट किया है कि इविवि में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर भूख हड़ताल करने वाले छात्रों को लाठियां मिलती हैं।
छात्र हित की बात करने वालों को जेलों में ठूंसा जाता है। उधर, इविवि संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में भी छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की गई और इसके लिए कुलपति को जिम्मेदार ठहराया गया। इसमें प्रो. राम किशोर शास्त्री, प्रो. अरुण कुमार श्रीवास्तव, सतीश आग्रवाल, विनोद चंद्र दुबे, राकेश दुबे आदि मौजूद रहे। उधर, आईसा ने भी छात्रों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की निंदा करते हुए बिना शर्त उनकी रिहाई की मांग की है।

No comments