भावनात्मक रूप से जोड़ते हैं आर्टिस्ट अड्डा की प्रदर्शनी में लगे चित्र* *आर्टिस अड्डा की प्रथम चित्रकला एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी सफलतापूर्वक संपन्न
प्रयागराज। आर्टिस अड्डा की छह दिवसीय चित्रकला एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी आज रविवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की महात्मा गांधी कला वीथिका में संपन्न हुई। समापन समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि गोपाल रंजन (एडिटर इन चीफ सृर्जन सरोकार) ने कहा इलाहाबाद एक नशा है और यहां चित्रकार हो या साहित्यकार सभी नशे में डूब कर कला का सृजन करते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी विधाओं से जुड़े सभी कलाकारों का जोश काबिले तारीफ है।
विशिष्ट अतिथियों में सुनील गुप्ता (निदेशक म्यूजियम) ने कहा कलाकारों में एक जोश दिखाई पड़ता है। जो उनके चित्रों में भी दिखता है। सीनियर आर्टिस्ट
आर एस अग्रवाल, शायर व सीनियर एडवोकेट कमरुल हसन सिद्दीकी, संतोष जैन एवं उमा शर्मा ने सभी कलाकारों की पेंटिंग की सराहना किया और कहां आने वाले समय में आर्टिस्ट अड्डा बहुत समृद्ध संस्था के रूप में उभर कर आएगी। कलाकारों में मेहमान एवं वरिष्ठ कलाकार जस्टिस सुधीर नारायण तलत महमूद, कसीम फारुकी, राजेंद्र भारती, डॉक्टर जूही शुक्ला, डॉ कावेरी विज, डॉक्टर नगीना राम, नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, नीता श्रीवास्तव, डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव, रविंद्र कुशवाहा एवं जाहिदा खानम शामिल रहे।

No comments