Breaking News

अक़िदत व एहतेराम से निकला हज़रत इमाम हुसैन के चेहलूम का जुलूस


 प्रयागराज..करबला के बलीदानियों की याद मे रानीमण्डी स्थित इमामबाड़ा आज़म हुसैन से चेहलूम का जुलूस निकाला गया।बुज़ुर्ग मर्सियाख्वान ज़ायर हुसैन के साथ अन्य लोगों ने मर्सियाख्वानी से माहौल को ग़मज़दा बना दिया।इमामबाड़ा आज़म हुसैन से १८६० से निकलने वाले चेहलूम जुलूस मे मौलाना जव्वाद हैदर जूदी ने करबला के जाँबाज़ शहीदों की क़ुरबानी का ज़िक्र किया।जुलूस अपने परम्परागत मार्गों से होते हुए रानी मण्डी बच्चा जी धरमशाला तक गया।वहाँ से मातमी अन्जुमनों द्वारा नौहाख्वानी का सिलसिला शुरु हुआ।

https://www.youtube.com/watch?v=jk263EyV57w&feature=youtu.be

अन्जुमन हुसैनिया क़दीम,शब्बीरिया,अब्बासिया के सदस्यों ने नौहा और मातम के द्वारा हज़रत इमाम हुसैन सहित अन्य इक्हत्तर शहीदों को खेराजे अक़िदत पेश की।कोतवाली और नखास कोहना पर अक़िदतमन्दों ने तेज़धार की छूरियों से लैस ज़नजीरों से पुश्तज़नी कर अपने आप को लहू लोहान कर लिया।कई सदस्यों ने खून रहित इरानी स्टाईल की ज़नजीरों से मातम कर इज़हारे ग़म व सोग व्यक्त किया।वहीं कोतवाली से लेकर करबला तक लोगों का ज़ियारत को ताँता लगा रहा।अक़िदतमन्दों ने फूलों की व सूती चादर चढ़ा कर मन्नतें व मुरादें मांगीं।जुलूस में शबीहे ताबूत हज़रत इमाम हुसैन,ताबूत हज़रत अली अकबर,झूला हज़रत अली असग़र,बिमारे करबला का बिस्तर,जनाबे ज़ैनब व उम्मे कुलसूम की ऊँटों पर रखी अमारी,ज़ुलजनाह व अलम मुबारक की शबीह भी शामिल रही।इस मौक़े पर शकील नवाब,जलाल हैदर,, कमाल हैदर,मंज़र कर्रार,सै०मो०अस्करी,शाहिद अब्बास प्रधान,काज़िम अब्बास,ज़रग़ाम हैदर ,अहमद जावेद,आग़ा मो०क़ैसर,सै०रज़ा हुसैन,कौसर अस्करी,मसूद  रज़ा,फैज़ रज़ा आदि मौजूद रहे।

*अक़िदतमन्दों के लिए जगहा जगहा लगा स्टाल बाँटा गया लंगर।

चेहलूम के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से जगहा जगहा स्टाल लगा कर अक़िदतमन्दों में तबर्रुख तक़सीम किया गया।रानीमण्डी,चडढ़ा रोड़,कोतवाली,सोहाग स्टोर,सेंवई मण्डी,नखास कोहना, खुलदाबाद,करबला पर नान्द क़ीमा,बिरयानी,बिस्किट,चाय, शरबत व पानी अक़िदतमन्दों मे बाँटे गए। हज़रत इमाम के चेहलूम के अवसर पर इन्क़ेलाबी डोनर एसोसिएशन की ओर से कालवीन हास्पिटल में ब्लड डोनेट किया गया।दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से खून डोनेट किया। अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के नौहाख्वान अज़ीम हैदर भी खून दे कर पुन्य के भागिदार बने।

No comments