क्रोएशियाई कोच इगोर स्टीमेच के वेतन पर फंस पेंच
विश्व कप क्वालिफायर में एशियाई चैंपियन कतर को उसी के घर में गोलरहित ड्रॉ पर रोकने वाली भारतीय फुटबॉल ;एआईएफएफद्ध टीम के क्रोएशियाई कोच इगोर स्टीमेच के वेतन पर पेंच फंस गया है। साई ने भारतीय फुटबाल संघ को सरकारी नियमों का पालन नहीं करने पर स्टीमेच का वेतन देने से इंकार कर दिया है। खास बात यह है कि स्टीमेच देश में सर्वाधिक वेतन पाने वाले विदेशी कोच हैं। उनका अनुबंध 25 हजार अमेरिकी डॉलर ;तकरीबन पौने 18 लाख रुपयेद्ध प्रति माह पर हुआ है।

1998 के विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहकर तहलका मचाने वाली क्रोएशियाई टीम के स्टापर बैक रहे स्टीमेच का अनुबंध एआईएफएफ ने इस साल मई माह में किया था। उनके अनुबंध को साई के साथ एसीटीसी ;वार्षिक कैलेंडरद्ध में भी जगह दी गई। तब यह तय हुआ था कि आधा वेतन फेडरेशन और आधा साई वहन करेगीए लेकिन फेडरेशन ने स्टीमेच के वेतन का साई जब तकादा किया तो उसे बताया गया कि कोच के अनुबंध में सरकारी नियमों का पालन नहीं हुआ है। नियमों के मुताबिक कोच के अनुबंध के लिए विज्ञापन निकाला जाना चाहिए जिसकी जानकारी खेल मंत्रालय और साई को दी जानी चाहिए।
विज्ञापन के जरिए जितने भी आवेदन आए हैं उन्हें मंत्रालय की विदेशी कोचों के लिए गठित कमेटी के समक्ष रखा जाता है। यह कमेटी ही कोच के अनुबंध पर मुहर लगाती हैए लेकिन फेडरेशन अपनी तकनीकि समिति के जरिए कोच का अनुबंध कर लिया। अब फेडरेशन सरकारी नियमों के मुताबिक स्टीमेच को अनुबंधित करने की कोशिश कर रही है जिससे उनके वेतन का रास्ता साफ हो सके। तब तक वह अपने पास से कोच को वेतन देगी।

No comments