Breaking News

सिविल लाइन्स में हनुमान मन्दिर से पत्थर गिरिजा घर तक पर्किग व्यवस्था शुरू, नगर आयुक्त की अपील, पार्किंग में ही खड़ी करें गाड़ी

सिविल लाइंस मल्टीलेवल पार्किंग और एमजी मार्ग के दोनों तरफ सडक पटरी पर पर्किग की व्यवस्था संचालित होने लगी है। सड़क पटरी पर दो घंटे बाइक खड़ा करने के लिए 20 रुपये शुल्क लगेगा। वहीं मल्टीलेवल पार्किंग में  24 घंटे के लिए 100 रुपये ही देने होंगे। सड़क पटरी पर चार पहिया गाड़ी दो घंटे के लिए खड़ी करने पर 50 रुपये लगेंगे। पाकिंग के अतिरिक्त किसी अन्य जगह पर गाडी खडी करते है तो आप का 1490 रुपये का चालान कट सकता है। 


प्रयागराज। अगर आप किसी काम से सिविल लाइंस जाने वाले हैं और वहां आप को काम समेटने में समय लगेगा तो सड़क पटरी पर बनाई गई पार्किग में गाड़ियां खड़ी करना बेहतर होगा। विगत कई माह से गाडी पार्किग को लेकर जूझ रहे व्यापारियों को भी अब रहत मिल चुकी है। जी हां दूर दराज से सिविल लाइन आने वाले लोगों को अब गाडी चालान का डर नहीं सताएगा। क्योंकि एमजी मार्ग के दोनों तरफ नगर निगम और प्रयायगराज प्राधिकरण ने अब पार्किग की व्यवस्था कर दी है। अब पार्किग के अतिरिक्त गाडी खडी करने पर यातायात नियमों के विरूद्ध समझा जायेगा और चालान की भारीभरकम राशि जमा करनी पड सकती है। 


कारोबार भी प्रभावित हो रहा था

सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के पास मल्टीलेवल पार्किंग के अलावा कहीं पर गाड़ी खड़ी करने की व्यवस्था न होने पर लोगों को परेशानी हो रही थी। सड़क पटरी पर गाड़ी खड़ी करने पर लोगों का चालान कट जा रहा था। इससे सिविल लाइंस का कारोबार भी प्रभावित हो रहा था। व्यापारी व अन्य लोग सिविल लाइंस में एमजी मार्ग पर पार्किंग की व्यवस्था की लगातार मांग कर रहे थे, जिसे पूरा कर दिया गया है। एमजी मार्ग पर दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था हो गई है।


जनहित याचिका पर हुई व्यवस्था

सिविल लाइंस में मल्टीलेवल पार्किंग के अलावा कहीं पर गाड़ी पार्क करने की व्यवस्था न होने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में इसको लेकर जनहित याचिका की गई। हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को सिविल लाइंस में पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई। कमेटी ने महात्मा गांधी मार्ग पर पत्थर गिरिजा घर से लेकर सुभाष चौराहा और सुभाष चौराहा से लेकर हनुमान मंदिर तक पार्किंग करने की व्यवस्था देने का निर्णय लिया। उसके बाद नगर निगम ने पार्किंग के लिए ठेका दिया। पहली अक्टूबर से महात्मा गांधी मार्ग पर दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था शुरू हो गई है।


नगर आयुक्‍त  का बयान

नगर आयुक्त डॉ. उज्ज्वल कुमार कहते हैं कि अभी तक लोग सड़क पटरी पर मनमाने तरीके से गाड़ी खड़ी कर देते थे। इससे जाम भी लगता था। पार्किंग होने पर जाम नहीं लगेगा। लोगों से अपील है कि वे मल्टीलेवल पार्किंग में ही गाड़ी खड़ी करें, क्योंकि वहां पर पार्किंग शुल्क कम है।

मल्टीलेवल पार्किंग में शुल्क

30 रुपये : चार पहिया, तीन घंटा

60 रुपये : चार पहिया, 12 घंटे

30 रुपये : दो पहिया, 12 घंटे

सड़क पटरी पर पार्किंग शुल्क

50 रुपये : चार पहिया, दो घंटे के लिए

इसके बाद 30 रुपये प्रति घंटा

20 रुपये : दो पहिया, दो घंटे लिए

इसके बाद 10 रुपये प्रति घंटा

No comments