कल्लू के अभिनय के कायल हुए फिल्म ‘छलिया’ में उनके को-स्टार हर्ष ठाकुर, की जमकर तारीफ
स्टार वर्ल्ड बैनर तले बनी फिल्म 'छलिया' के आने वाले वीकेंड में यानी 18 अक्टूबर को बिहार में बड़े पैमाने पर हो रही है। उससे पहले फिल्म का प्रमोशन जोर – शोर से जारी है। इसी बीच फिल्म 'छलिया' में अरविंद अकेला कल्लू के साथ नजर आने वाले युवा अभिनेता हर्ष ठाकुर ने उनकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कल्लू के बारे में कहा वे एक बेहतर इंसान और लाजवाब कलाकार हैं। वे दमदार एक्टिंग करते हैं। उनसे मैंने फिल्म के दौरान बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि कल्लू के साथ काम करने में खूब मजा आया।
वहीं, हर्ष ठाकुर ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर बताया कि वे एक मिस गाइड यूथ के किरदार में हैं, जिसकी भूमिका शुरू में नकारात्मक है और बाद में उनके किरदार का सफर सकारात्मक हो जाता है। फिल्म 'छलिया' से हर्ष को बेहद उम्मीदें हैं और वे कहते हैं कि फिल्म काफी अच्छी बनी है। इसमें एंटरटेंमेंट का हर मसाला दर्शकों को मिलेगा और एक रचनात्मक संदेश भी इंटरटेनिंग तरीके से दर्शकों को मिलेगा। उन्होंने फिल्म किसी को बोर नहीं करने वाली है। इसलिए सभी सपरिवार सिनेमाघरों में जाकर फिल्म का मजा लें।
हर्ष ठाकुर के अपोजिट इस फिल्म में निशा झा नजर आने वाली है, जो अपनी पिछली फिल्म में खेसारीलाल यादव की बेटी के किरदार में नजर आ चुकी हैं। उनका कहना है कि यह मेरा गुड लक है कि खेसारीलाल यादव के बाद अब दूसरे सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू के साथ मैं फिल्म कर रही हूं। यह फिल्म भी मेरे लिए काफी अहम है। फिल्म में मेरा किरदार हर्ष ठाकुर के अपोजिट है, जिनके साथ काम करने में मजा आया। इस बात को हर्ष ने भी स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि निशा काबिल अदाकारा हैं। हम लोगों ने सेट पर खूब मस्ती की। फिल्म की शूटिंग बस्ती, उत्तर प्रदेश और गाने सिक्किम के खूबसूरत वादियों में शूट किये गए, जहां हम सेट पर गेम भी खेलते थे।
आपको बता दें कि स्टार वर्ल्ड बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म 'छलिया' 18 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके निर्माता गौतम सिंह हैं। फ़िल्म में सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, ऋतु सिंह, कनक यादव, निशा झा, हर्ष ठाकुर, मनोज टाइगर,अनिल यादव, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, माया यादव, गौरी शंकर,कमलकांत मिश्रा, निरंजन चौबे, मुन्ना सिंह, सीमा यादव,अर्जुन यादव,राजकुमार सिंह, आर के गोस्वामी, बिट्टू बरनवाल जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बेहतरीन लोकेशन पर हुई। फिल्म के सह निर्माता आनंद श्रीवास्तव, लेखक एस के चौहान,म्यूजिक डायरेक्टर अविनाश झा घुंघरू और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी नीतू इकबाल सिंह का है। फिल्म के लिरिक्स मनोज मतलबी और सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं। कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता और दिलीप मिस्त्री हैं।


No comments