हरियाणा में एक बार फिर खट्टर सरकार,ली शपथ
हरियाणा में एक बार फिर से मनोहर लाल खट्टर ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। मनोहर लाल खट्टर के अलावा जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने दोनों नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।
Chandigarh: Manohar Lal Khattar takes oath as the Chief Minister of Haryana, at the Raj Bhawan. #HaryanaAssemblyPolls
60 people are talking about this
इससे पहले, शनिवार को खट्टर को हरियाणा में भाजपा के विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा ने दावा किया कि वह जजपा के समर्थन से हरियाणा में स्थिर और ईमानदार सरकार चलाएगी। उधर, खट्टर ने दोपहर बाद बताया कि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने भाजपा को रविवार को सरकार बनाने का न्यौता दिया है।
Chandigarh: Dushyant Chautala takes oath as the Deputy Chief Minister of Haryana, at the Raj Bhawan. #HaryanaAssemblyPolls
49 people are talking about this


No comments