दीपावली: सोनिया, राहुल और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने दीपावली की दीं शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दीपावली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सबके सुख एवं समृद्धि की कामना की।
Wishing each and every one of you a #HappyDeepavali. May you be blessed with peace & happiness.
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
6,176 people are talking about this
सोनिया ने अपने संदेश में दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि रोशनी का ये त्योहार सब देशवासियों के जीवन से विषमता व भेदभाव के अंधेरों को मिटा उन्हें स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि से आलोकित करेगा। राहुल ने ट्वीट कर कहा, सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। आपकी शांति और समृद्धि की कामना करता हूं। शुभ दीपावली।
प्रियंका ने कहा, एक दिया घनघोर अंधेरे को दूर कर देता है। अच्छाई और सच्चाईकी एक आवाज झूठ और अन्याय की आँधी को रोक देती है। दियों, उजाले, चूरा, खील, मिठाई, उल्लास और संपन्नता के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।


No comments