Breaking News

यूपी बोर्ड: ऑनलाइन कराएं 10वीं-12वीं के परिणाम का सत्यापन

यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर 2003 से 2019 तक की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम उपलब्ध है। सचिव नीना श्रीवास्तव ने केंद्र व प्रदेश सरकार के समस्त सरकारी कार्यालयों, गैर सरकारी संस्थाओं, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों को सुझाव दिया है कि 16 साल में 10वीं-12वीं की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र का सत्यापन वेबसाइट www.results.upmsp.edu.in से किया जा सकता है। 
Image result for यूपी बोर्ड: ऑनलाइन कराएं 10वीं-12वीं के परिणाम का सत्यापन
सत्यापन के बाद यदि किसी छात्र-छात्रा का विवरण उसके द्वारा उपलब्ध कराए गए अंकपत्र या प्रमाणपत्र से भिन्न मिलता है तो उसका सत्यापन बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से करा लिया जाए। संबंधित छात्र भी अपने परीक्षा परिणाम को इस वेबसाइट पर देख सकते हैं। सचिव ने सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों, जिला विद्यालय निरीक्षकों और बोर्ड के मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी तथा गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों को भी सूचना भेजी है।
 

No comments