Breaking News

मारा गया इस्लामिक स्टेट नेता अबू बकर अल-बगदादी



अमेरिकी सैन्य हमले में मारा गया इस्लामिक स्टेट नेता अबू बकर अल-बगदादीवाशिंगटन। सीरिया में अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमले में इस्लामिक स्टेट का शीर्ष आतंकवादी अबू बकर अल-बगदादी संभवत: मारा गया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बयान जारी कर यह जानकारी दी।
The United States has carried out an operation targeting Islamic State leader Abu Bakr al-Baghdadi: Reuters (file pic)
View image on Twitter
299 people are talking about this
अमेरिकी अधिकारी ने शनिवार को देर रात बताया कि सीरिया के इदलिब प्रांत में बगदादी को निशाना बनाया गया। हालांकि अधिकारी ने यह भी कहा कि एक विस्फोट में इस्लामिक स्टेट के प्रमुख की मौत की पुष्टि अभी नहीं की गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘अभी तुरंत कुछ बड़ा हुआ है।’ व्हाइट हाउस के प्रवक्ता होगन गिड्ली ने सिर्फ यह बताया राष्ट्रपति रविवार की सुबह नौ बजे बड़ा बयान दे सकते हैं।

No comments