Breaking News

Allahabad University में छात्र परिषद के खिलाफ बवाल, लाठीचार्ज, तोड़फोड़ और पथराव


Image result for Allahabad University में छात्र परिषद के खिलाफ बवाल, लाठीचार्ज, तोड़फोड़ और पथरावइलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र परिषद के खिलाफ मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। परिषद के चुनाव के विरोध में छात्रसंघ भवन के सामने धरने पर बैठे छात्रों की पुलिस से झड़प हो गई। छात्रों की भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। जवाब ने पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। भीड़ वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए विश्वविद्यालय परिसर से बाहर की ओर भागी। इस दौरान तीन दर्जन से अधिक वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। घटना में इविवि के एक कर्मचारी समेत दो पुलिस कर्मी और कई छात्र भी घायल हुए हैं। मामले में छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत 16 छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


छात्रों का भारी हुजूम मंगलवार पूर्वान्ह 11 बजे इविवि लाइब्रेरी गेट पर पहुंचा। वहां प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन छात्रों की भीड़ इतनी अधिक थी कि उन्हें रोका नहीं जा सका। जुलूस की शक्ल में छात्र लाल पद्मधर भवन पहुंचे और धरने पर बैठ गए। वहां नामांकन पत्रों का वितरण होना था, लेकिन धरने के कारण काम रोक दिया गया। लगभग एक बजे पुलिस ने छात्रों को वहां से हटने के लिए कहा। छात्र नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग किया और धक्कामुक्की शुरू हो गई। इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। एक पत्थर इविवि के कर्मचारी जनार्दन प्रसाद पांडेय के सिर पर लगा और वह घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया और छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया।



छात्रों की भीड़ प्रॉक्टर ऑफिस, पुराने वीसी दफ्तर, राजनीति विज्ञान विभाग और लाइब्रेरी के सामने खड़े चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए बाहर की ओर भागी। लाइब्रेरी गेट और केपीयूसी गेट से बाहर निकलने के बाद भीड़ ने एलनगंज जाने वाली बंद रोड पर खड़े चार वाहिया वाहनों को भी नहीं छोड़ा और जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने विभागों में घुसकर उपद्रवियों को पकड़ा और जमकर पिटाई की। इविवि के बाहर केपीयूसी रोड पर कुछ देर के लिए चक्काजाम भी किया गया। पुलिस ने इविवि के चारों ओर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।



‘कुछ उपद्रवी तत्वों के उग्र प्रदर्शन से विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के वाहनों की जो क्षति हुई है, वह दुखद है। परिसर में इस प्रकार की गतिविधियां निंदनीय हैं। मैं लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करता हूं पर इसकी आड़ में उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’ 
प्रो. रतन लाल हांगलू, कुलपति, इविवि बवाल में रुका नामांकन फार्म का वितरण
लाल पद्मधर भवन में मंगलवार को नामांकन फार्म का वितरण हो रहा था। इस बीच बवाल शुरू हो गया और नामांकन फार्म का वितरण रोक दिया गया। आपाधापी में भवन पर ताला लगा दिया गया और चुनाव से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी वहां से चले गए।



कला संकाय में आज शिक्षण कार्य स्थगित
इविवि के पीआरओ डॉ. चित्तरंजन कुमार सिंह के अनुसार 16 अक्तूबर को छात्र परिषद चुनाव के नामांकन के मद्देनजर कला संकाय में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। वाणिज्य, विधि और विज्ञान संकाय में पूर्ववत सभी कार्य होंगे। विश्वविद्यालय के सभी विभागों के अध्यक्ष बुधवार को अपने विभाग में रहेंगे ताकि उम्मीदवार अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकें।
allahabad university

आधे घंटे तक होता रहा उपद्रव, तांडव देख सहमे राहगीर

छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर शांति मार्च निकाल रहे छात्रनेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद विवि व बैंक रोड पर आधे घंटे तक जमकर उपद्रव हुआ। पुलिस ने खदेड़ा तो पथराव करते हुए उपद्रवी विवि रोड पर आ गए। जिसके बाद राहगीरों में भगदड़ मच गई। उधर, उपद्रवियों ने विवि और फिर बैंक रोड पर पहुंचकर सड़क किनारे खड़े दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। 

allahabad university
हिरासत में लेते ही भड़के छात्र

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यूनियन हॉल पर हंगामा कर रहे छात्रनेताओं को जैसे ही हिरासत में लिया गया, छात्रों की भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियाें ने पथराव कर दिया। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठियां भांजी तो वह और उग्र हो उठे और पथराव करते हुए विवि रोड पर आ गए। चौतरफा पत्थरों की बरसात होते देख राहगीर सकते में आ गए और वहां भगदड़ मच गई। उधर, विवि मार्ग से हॉलैंड हॉल की ओर बढ़ी उपद्रवियों की भीड़ ने सड़क किनारे खड़े वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सीओ कर्नलगंज के वाहन को भी पत्थर बरसाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही पुलिसकर्मियों को पीछे आते देख उपद्रवी बैंक रोड पर आ गए। कुछ उपद्रवियों ने केपीयूसी के सामने स्थित विवि गेट पर भी पत्थर फेंके, जिस पर सुरक्षाकर्मी पीछे हट गए। इसके बाद लाइब्रेरी गेट के पास पहुंचकर उपद्रवियों ने मारपीट शुरू की, जिसे देख सड़क पटरी पर स्थित दुकानों को छोड़कर दुकानदार भाग खड़े हुए।allahabad university

केपीयूसी के रास्ते को किया जाम

कुछ उपद्रवियों ने पुलिस चौकी के पास पहुंचकर लल्ला चुंगी से केपीयूसी की ओर जाने वाले रास्ते को जाम कर दिया। साथ ही राहगीरों पर भी पत्थर बरसाने लगे। हालात यह हुए कि जान खतरे में देख वाहनसवारों को पीछे मुड़कर उसी रास्ते पर उल्टे भागना पड़ा। यहां भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने राहगीरों से भी मारपीट की। इसी दौरान एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और उपद्रवियों को खदेड़ा तब जाकर हालात कुछ सामान्य हुए। हालांकि भागते वक्त भी उपद्रवी पत्थर बरसाते रहे और सड़क किनारे सहमे खड़े लोगों से गालीगलौच भी की। 
allahabad university
बंद रोड पर तोड़े गए दर्जनों वाहन 

पुलिस के पहुंचने से पहले उपद्रवियों की भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने बंद रोड पर भी पहुंचकर तांडव किया। यहां स्थित घरों व कोचिंग संस्थानों के बाहर खड़े दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। अराजक तत्वों ने लोहे की रॉड व डंडों से वाहनों में तोड़फोड़ की। संख्या ज्यादा होने के कारण कोई उनका विरोध करने की हिम्मत भी नहीं जुटा सका। इससे पहले एफसीआई बिल्डिंग के सामने खड़ी सफेद रंग की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। इस कार में पीछे की ओर भारत सरकार लिखा हुआ था और यह किसी प्रोफेसर की बताई जा रही थी। 
allahabad university

No comments