Breaking News

मृत गाय को बिना नम्बर की कैटिल वैन से लगाया जा रहा ठिकाने..अस्करी

प्रयागराज। सरकार गौ रक्षा के लिए तरहा तरहा के जतन कर रही है लेकिन गौ माता के रख रखाव व चारा घोटाला के बन्दर बाँट के कारण न तो उनके भोजन का प्रयाप्त आहार उपलब्ध हो रहा है और न ही उनकी देख भाल जब की आए दिन इस प्रकार घटनाएँ हो रही हैं।

समाजवादी पार्टी के यहानगर मीडिया प्रभारी मो. अस्करी ने सनसनीखेज़ खुलासा करते हुए बताया की करैली क्षेत्र के कांजी हाऊस से एक बिना नम्बर की कैटिल वैन से मृत गाय को कहीं ठिकाने ले जाया जा रहा है।जिसकी फोटो लेने पर बिना नम्बर की कैटिल वैन के साथ पाँच छै कर्मचारी मृत गाय की फोटो लेने पर उलझने की कोशिश की ।कर्मचारी मरी गाय को लादने के बाद एक पान की दूकान पर पान खाने मे लगे थे जब फोटो ली गई तो वह हरकत में आए और जलदी से गाड़ी लेकर गन्तव्य को रवाना हो गए।

No comments