Breaking News

उन्नाव पीड़िता के लिए सिविल लाइंस में सपाइयों का कैंडल मार्च

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को उन्नाव रेप पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे से पत्थर गिरजाघर तक कैंडल मार्च निकाला और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने अपनी मांगें गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। दोषियों का मुक़दमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले और फांसी की सजा हो। सपाइयों ने कहा कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा मिले और बलात्कार के खिलाफ सख्त कानून बने। सपा के नेताओं ने कहा कि वे अब बहनों के साथ और अन्याय नहीं सहेंगे और इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक लड़ने को तैयार हैं। सपाइयों ने बलात्कारियों को फांसी दो, सीएम योगी इस्तीफ़ा दो, उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय दो, के नारे लगाए। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा, छात्रसंघ अध्यक्ष मो. राशिद, संदीप यादव, अभिषेक सिंह, अदनान, मुशीर, आकाश, पंधारी यादव, कृष्ण मूर्ति यादव, नेहा यादव, सबीहा मोहानी आदि  समाजवादी कार्यकर्ता और नेतागण शामिल थे।

No comments