इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी का संक्षिप्त सफरनामा, यहाँ खेल की बड़ी बड़ी हस्तियों ने भारत और विश्व पटल पर बनाई अपनी पहचान
प्रातःकाल न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज जहाँ धार्मिक नगरी के रूप में विश्व विख्यात हैं, वहीं साहित्य और खेल में भी इस शहर का विशेष योगदान रहा, यहाँ खेल की बड़ी बड़ी हस्तियों ने भारत और विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई, उसी कड़ी में इलाहाबाद के फुटबॉल को आगे बढ़ाने में इस शहर के सबसे पुराने फुटबॉल क्लबो में से एक क्लब इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब का भी अहम योगदान रहा , सन 1889 में स्थापित यह क्लब एक समय मे उत्तर भारत का दूसरा सबसे बड़ा फुटबाल टूर्नामेंट स्व पातू मजूमदार की स्मृति में एक अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराता था, जिसमे भारत की तमाम प्रतिष्ठित टीमे मुख्यतः मोहन बागान क्लब कोलकाता, मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब कोलकाता आदि टीमे प्रतिभाग करती थी, सन 1999 में यह प्रतियोगिता आखिरी बार हुई थी, तत्पश्चात क्लब के पदाधिकारियों ने लोकल स्तर पर फुटबॉल की प्रतिभाओं को तराशने के लिए *इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी* (जिसको वर्तमान में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं पूर्व में भारत पेट्रोलियम द्वारा प्रायोजित) के नाम से शहर में एक फुटबॉल अकादमी की स्थापना की, जिसमे अब तक लगभग 3 खिलाड़ी (राहुल आनंद,नितिन विशाल और विकास निषाद) *अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व* तथा *75 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर* पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि राज्यो का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, और अकादमी के अब तक लगभग *25 फुटबॉल प्रशिक्षु स्पोर्ट्स कोटे से विभिन्न सरकारी कार्यालयों* (ए जी ऑफिस, रेलवे, बैंक, पुलिस विभाग, रक्षा विभाग आदि) में कार्यरत हैं।
अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके *9 खिलाड़ी* (गौरव मौर्य पवन कुमार, सीमेंस,शिवांग कुमार, सुरेंद्र कुमार, हिमांशु गुप्ता, मो शेरान अय्यूबी, मीसम रज़ा, अमित कुमार) *संतोष ट्रॉफी* जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में भी विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिसमे *शिवांग कुमार लगातार 5 वर्षो से संतोष ट्रॉफी* में हिस्सा ले रहे हैं, तथा मध्य प्रदेश राज्य की कप्तानी भी कर चुके। एंव इस सत्र में अकादमी के दो प्रशिक्षु यासिर खान और सीमेंस ने भोपाल में आयोजित *भारतीय प्रशिक्षण शिविर* में भी प्रतिभाग किया।
इसके अलावा अकादमी के कई खिलाड़ी पेशेवर खिलाड़ी के रुप मे भारत के कई प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लबो में भी अपना जलवा बिखेर चुके है। जिसमे प्रमुखता से अमित कुमार मोहम्मडन स्पोर्टिंग कोलकाता से , मीसम रज़ा मोहम्मडन स्पोर्टिंग कोलकाता, सदर्न समिति कोलकाता, सेल फुटबाल क्लब कोलकाता, अमित कुमार, सुरेंद्र कुमार, अम्बर जायसवाल सिटी क्लब नई दिल्ली, अरूप दत्ता एमिटी क्लब गुरुग्राम, हरियाणा जैसे भारत के बड़े प्रोफेशनल क्लबो में अपना जलवा बिखेर चुके है।
वही अकादमी के कुछ प्रशिक्षुओं का चयन भारत की प्रतिष्ठित फुटबॉल अकादमियों में चयन हो चुका है, जिसमे अमित कुमार टाटा फुटबाल अकादमी जमशेदपुर, मीसम रज़ा और सुरेंद्र कुमार और संजय कुमार स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया सेल फुटबाल अकादमी बोकारो झारखंड, अंकित गुप्ता और अभिषेक सिंह मोहन बागान फुटबाल अकादमी दुर्गापुर ,पश्चिम बंगाल तथा लगभग 20 से अधिक खिलाड़ी अब तक भारतीय खेल प्राधिकरण, खेल निदेशालय द्वारा संचालित स्पोर्ट्स हॉस्टल, स्पोर्ट्स कॉलेज आदि के विभिन्न केंद्रों में चयनित किये जा चुके हैं।
सन 2004 में प्रयागराज के जमुना क्रिश्चियन कॉलेज ने उत्तर प्रदेश की सारी टीमे जिसमे गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और स्पोर्ट्स होस्टल वाराणसी जैसी अच्छी टीमो को हराते सुब्रतो कप राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियन होते हुए नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का गौरव प्राप्त किया, जो कि इलाहाबाद के लिए संभवतः पहली बार था , मालूम हो कि जमुना कॉलेज की टीम से खेलने वाले वो सारे खिलाड़ी अकादमी के प्रशिक्षु थे , अब सुब्रतो कप का आयोजन अंतराष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है।
अब तक अकादमी कई अखिल भारतीय, राज्य स्तरीय ,और इलाहाबाद ज़िले की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रही है, तथा इलाहाबाद की सीनियर डिवीज़न फुटबॉल लीग में अब तक 9 बार चैंपियन रह चुकी ।
विशेषकर इस वर्ष तो ये इतिहास रच दिया गया कि सीनियर डिविज़न लीग में अकादमी की दोनों टीमें फाइनल तक पहुँची, तथा ज़िला फुटबॉल संघ की ही जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में जूनियर टीम चैंपियन बनी।
वर्तमान सत्र 2017-18 से 2019-20 तक विभिन्न राष्ट्रीय/राज्य/ज़िला स्तरीयअकादमी लगभग 15 टूर्नामेंट में विजेता/उपविजेता रही तथा उसके लगभग 19 खिलाड़ी विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य/विश्विद्यालय इत्यादि का प्रतिनिधित्व कर चुके।
अकादमी की उपलब्धियों को देखते हुए सन 2004 में तत्कालीन राष्ट्रपति महामहिम डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम ने राष्ट्रपति भवन ,नई दिल्ली बुलाकर अकादमी के सारे खिलाड़ियो और पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज मैदान पर अकादमी में वर्तमान में लगभग 60 खिलाड़ी हर आयु वर्ग के प्रशिक्षण प्राप्त करते है, जिनको की राज्य के प्रतिष्ठित प्रशिक्षको एवं राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ियो द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है। तथा खिलाड़ियो को हर वर्ष खेलने के सारे उपकरण ,किट इत्यादि जैसे फुटबॉल जरसी ,नेकर, मोज़े, ट्रैक सूट, फुटबॉल बूट, किट बैग आदि निःशुल्क प्रदान किये जाते है एवं सारे प्रशिक्षुओं को रोज़ अभ्यास के बाद निःशुल्क नाश्ता भी प्रदान किया जाता है।
अकादमी की इन उपलब्धियों में उनके मुख्य प्रशिक्षक शादाब रज़ा का बहुत ही अहम योगदान है, जिनके द्वारा प्रशिक्षित फुटबॉल खिलाड़ी पूरे भारत मे प्रयागराज का नाम रौशन कर रहे है,राष्ट्रीय खिलाड़ी शादाब रज़ा जो कि उत्तर प्रदेश की कप्तानी भी कर चुके हैं को उनके फुटबॉल प्रशिक्षण में उपलब्धियों को देखते हुए कई संस्थाओ ने सम्मानित भी किया है। शादाब रज़ा के अलावा राष्ट्रीय खिलाड़ी और संतोष ट्रॉफी खेल चुके अकादमी के पूर्व प्रशिक्षु अम्बर जायसवाल और सुरेंद्र कुमार सहायक प्रशिक्षक के रूप में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।
मगर पर्दे के पीछे सबसे अहम रोल अकादमी के सचिव श्री विप्लब् घोष जी का है, जिनके मार्गदर्शन और अथक प्रयासों से अकादमी आज यहाँ तक पहुँची है।

No comments