एचसीबीए को हराकर मुख्य न्यायाधीश एकादश ने जीती ट्रॉफी
![]() |
| एचसीबीए एकादश के खिलाफ क्रिकेट मुकाबला जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ मुख्य न्यायाधीश एकादशटीम |
प्रातःकाल संवाददाता
प्रयागराज। मुख्य न्यायाधीश एकादश ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (एचसीबीए) को 193 रन से हराकर गणतंत्र दिवस पर जजों एवं वकीलों के बीच आयोजित क्रिकेट मुकाबला जीत लिया। हाईकोर्ट मैदान पर खेले गये मैच में टॉस जीतकर मुख्य न्यायाधीश एकादश ने 15 ओवर में 252 रन (प्रीतिंकर दिवाकर 39, उमेश कुमार 19, मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर, बीके नारायण व पंकज भाटिया 16-16, वाईके श्रीवास्तव 15, अशोक कुमार 13, पंकज नकवी, गौतम चौधरी 12-12, अनुराग श्रीवास्तव एक विकेट) बनाकर एचसीबीए को 8 ओवर में 59 रन (अनुराग श्रीवास्तव व आशुतोष 10-10, न्यायमूर्ति अशोक कुमार 2/11, न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, शमीम अहमद व गौतम चौधरी एक-एक विकेट) पर समेट दिया। मैच में न्यायमूर्ति शेखर यादव, पीयूष अग्रवाल व न्यायमूर्ति राजुल भार्गव ने भी बल्लेबाजी की।
मैच के बाद न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, शशिकांत गुप्ता एवं न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान ने पुरस्कार वितरित किये। न्यायमूर्ति प्रितिंकर दिवाकर को मैन ऑफ दि मैच, न्यायमूर्ति उमेश कुमार को बेस्ट बैट्समैन, न्यायमूर्ति अशोक कुमार को बेस्ट बॉलर, न्यायमूर्ति केजे ठाकर व न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान को बेस्ट फील्डर और न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी को बेस्ट विकेटकीपर चुना गया। एचसीबीए को फेयर प्ले ट्रॉफी मिली।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडे (बबुआ) ने मुख्य न्यायाधीश का बुके देकर स्वागत किया। महासचिव जेबी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन तथा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष व कल्चरल एंड स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन वीरेंद्र उपाध्याय ने समारोह का संचालन और कमेंट्री की। मैच में अखिलेश त्रिपाठी एवं श्याम सिंह अम्पायर और खुर्शीद अहमद स्कोरर रहे।
*ऑल सेंट कैथेड्रल सेमीफाइनल में*
प्रयागराज। ऑल सेंट कैथेड्रल ने म्योराबाद रेंजर्स को 74 रन से हराकर ए.टी. फ्लिन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
बीएचएस मैदान पर खेले गये मैच में ऑल सेंट कैथेड्रल ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन (ट्रेवर विंसेंट 75, रविनंदन 40, आर्थर सिंह 14, गौतम जॉन 13 नाबाद, अमन लाल 2/22, रोनाल्ड, अक्षय व स्पर्श ग्लैडविन एक-एक विकेट) बनाकर म्योराबाद रेंजर्स को 19.1 ओवर में 105 रन (अक्षय 36, स्पर्श ग्लैडविन 22, ट्रेवर विंसेंट 3/14, रविनंदन 2/16, विवेक, आर्थर सिंह व फर्गस सिमंस एक-एक विकेट) पर समेट दिया।


No comments