जश्न ए गणतंत्र 'नमस्ते सम्मान' सम्मानित हुए प्रयागराज की विभूतियां*
प्रातःकाल संवाददाता
प्रयागराज।नमस्ते भारत परिवार के तत्वाधान में सुलेम सरायं के ऐतिहासिक चौराहे पर गणतंत्र दिवस की ७१वीं वर्षगांठ बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, ध्वाजारोहण मुख्य अतिथि फूलपुर की सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल ने किया । राष्ट्र गीतो से ओत प्रोत इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रयागराज शहर के जाने माने वरिष्ठ डाक्टर्स, समाजसेवी ,पत्रकार ,अधिवक्ता , व्यापारी व फम तड़का 106.4 की टीम आर जे राहुल समेत छात्र - छात्राओं ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया व छात्र - छात्राओं द्वारा कई सांस्कृतिक व रंगारग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया । उसके उपरांत सभी विशिष्ट जनों को शाल व पुष्प गुच्छ देकर नमस्ते सम्मान् से सम्मानित भी किया गया ।ध्वाजारोहण के पश्चात एक भव्य प्रभात फेरी *तिरंगा यात्रा* का आयोजन किया गया जिसमें सम्मानित जनों, क्षेत्रिय नागरिको , व्यापारिओ व छात्र - छात्राओं व कई सम्मानित लोगों समेत हजारों लोगो ने भाग लिया , यात्रा के दौरान सभी लोग अपने हाथो में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहें थे ।
ध्वाजारोहण के बाद उपस्थित लोगो के बीच कार्यक्रम के संयोजक नरेन्द्र खेडा (मान्टू ) ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति व सभ्यता समूचे विश्व को आपसी प्रेम और अनेकता में एकता का पाठ सिखा है ।
हमारा गणतंत्र जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है,
भारतीय संविधान में 395 अनुच्छेद 12 अनुसूचियां ,22 भागों में विभाजित है हमारा देश 29 राज्यों का एक समूह जहां 1618 बोलियां और भाषाओं का प्रयोग 64 सौ जातियों के 130 करोड़ लोग भारतीयता के एक समूह में रहते हैं ।
श्री खेडा ने कहा कि हमें और हमारी आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रीय पर्व जरूर मनाना चाहिए और जरूरत है उन अमर शहीदों को याद करने की जिनकी शहादत और सार्थक प्रयास सें हमें आजादी मिली ..।
कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक व मीडिया प्रभारी *हिमांशु निक्की केशरवानी* ने किया व अध्यक्षता नरेन्द्र खेडा ( मान्टू ) ने किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डा० उमर हसन , लैपोस्कोपिक गाइनी सर्जन डा० सोनिया सिंह , चाइल्ड स्पेस्लिस्ट डा० राहुल मित्तल , व प्रयाग व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष मो० कादिर , वरिष्ठ समाजसेवी तारिक सईद अज्जू ,पार्षद निहाल कुमार , पार्षद अमरजीत सिंह , पार्षद शिव कुमार , धर्म चन्द्र जयसवाल ,हिमांशु केसरवानी ,अतुल केसरवानी , कृष्णा केसरवानी , राजेश गुप्ता , राकेश जैन ,सुनील केशरवानी , निरंकार साहू ,अंकुर रस्तोगी ,मुकेश साहू , गुलशन अरोरा , पीयूष जयसवाल आदि लोगों ने भाग लिया..।


No comments