Home
/
State
/
स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में 30 करोड़ खर्च में सिर्फ बिल्डिंग का ढांचा खड़ा
स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में 30 करोड़ खर्च में सिर्फ बिल्डिंग का ढांचा खड़ा
प्रधानमंत्री स्वास्थ सुरक्षा योजना के तहत एसआरएन में सुपर स्पेश्यलिटी ब्लाक का निर्माण 19 मई 2016 को शुरू किया गया। केंद्र सरकार ने ही संस्थाओं का चयन किया। वर्ष 2018 के सितंबर माह में पूरा होने वाला यह काम निर्धारित अवधि के 16 महीने बाद भी पूरा नहीं किया जा सका,
1- न्यूरो सर्जरी
2- यूरोलॉजी
3- सर्जिकल आंकोलॉजी
4- न्यूरोलॉजी
5- नेफ्रोलॉजी
6- प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी
7- कार्डियोथेरेसिक वैसकुलर सर्जरी
8-इंडोक्रायनोलॉजी
00 सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में निर्माण और उपकरणों की स्थापना की निगरानी शासन-प्रशासन स्तर से भी की जा रही है। स्थानीय स्तर पर हर सप्ताह प्रगति आख्या विभाग को भेजी जा रही हैं। विशेषज्ञों के चयन का काम लगभग पूरा है। संस्थाओं को जल्द कार्य पूरा करने को चेतावनी पत्र दिया गया है। -

प्रयागराज। एमएलएन मेडिकल कॉलेज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक का काम पिछड़ गया है। करीब 30 करोड़ के खर्च से भवन निर्माण कर आधुनिक उपकरण मंगाए गए हैं। कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही से उपकरणों की स्थापना सहित अन्य कार्य पिछड़े हैं। संस्था प्रतिनिधियों की लापरवाही से शहरियों को एक ही स्थान पर उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
प्रधानमंत्री स्वास्थ सुरक्षा योजना के तहत एसआरएन में सुपर स्पेश्यलिटी ब्लाक का निर्माण 19 मई 2016 को शुरू किया गया। केंद्र सरकार ने ही संस्थाओं का चयन किया। वर्ष 2018 के सितंबर माह में पूरा होने वाला यह काम निर्धारित अवधि के 16 महीने बाद भी पूरा नहीं किया जा सका है। जबकि इसके लिए नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव चिकित्सा सचिव डॉ. रजनीश दुबे कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने 25 जनवरी तक काम पूरा करने की मोहलत दी थी। बावजूद इसके काम लापरवाही से किया जा रहा है।
सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में भवन और उपकरणों के लिए अलग-अलग मद में धनराशि आवंटित की गई है। संस्थाओं ने मंत्री और अफसरों के निरीक्षण में हर बार तीन-तीन माह की मोहलत मांगी लेकिन काम की गति नहीं बढ़ाई। नतीजा सामने हैं। गड़बड़ी के लिए चिह्नित कार्यों को भी दुरुस्त नहीं कराया गया है। हाल यह है कि कीमती उपकरण डिब्बों और पेटियों में महीनों से बंद है, उनकी स्थापना के संस्था एचआईटीईएस के प्रयास लगभग शून्य हैं। जांच में बताने के लिए कुछ छोटे उपकरणों को लगाया गया लेकिन जांचा नहीं गया।
एक ही स्थान पर परामर्श, जांच और उपचार
दिल, दिमाग, गुर्दा, कैंसर, प्लास्टिक सर्जरी समेत अन्य गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में सेवाएं देंगे। परामर्श के साथ जांच और उपचार की उच्च स्तरीय सुविधाएं यहां उपलब्ध होंगी। साफ है कि शहिरयों को मरीज के साथ दिल्ली, लखनऊ, मुंबई जैसे महानगरों तक की दौड़ नहीं लगानी होगी।
इन विभागों की होगी सुपर स्पेशियलिटी1- न्यूरो सर्जरी
2- यूरोलॉजी
3- सर्जिकल आंकोलॉजी
4- न्यूरोलॉजी
5- नेफ्रोलॉजी
6- प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी
7- कार्डियोथेरेसिक वैसकुलर सर्जरी
8-इंडोक्रायनोलॉजी
00 सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में निर्माण और उपकरणों की स्थापना की निगरानी शासन-प्रशासन स्तर से भी की जा रही है। स्थानीय स्तर पर हर सप्ताह प्रगति आख्या विभाग को भेजी जा रही हैं। विशेषज्ञों के चयन का काम लगभग पूरा है। संस्थाओं को जल्द कार्य पूरा करने को चेतावनी पत्र दिया गया है। -
डॉ. एसपी सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में 30 करोड़ खर्च में सिर्फ बिल्डिंग का ढांचा खड़ा
Reviewed by प्रातःकाल एक्सप्रेस
on
January 28, 2020
Rating: 5

No comments