महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, एनआरसी और सीएए,एनपीआर प्रोटेस्ट को मिल रहा पुरजोर समर्थन
संवाददाता प्रातःकाल
प्रयागराज: मंसूर अली पार्क मे चंद युवतियों द्वारा शुरू किया गया विरोध प्रदर्शन का स्वरुप हर रोज नए तेवर के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रतिदिन महिलाएँ जुलूस निकाल कर एन आरसी एनपीआर के खिलाफ आवाज बुलन्द कर रही है। प्रोटेस्ट के आज नवें दिन कुम्भ मेले में कल्पवास कर रहे मध्यप्रदेष उदासीन अखाड़े के संतोषानंद महाराज, सुधाकराचार्य,याम सुन्दर महाराज ब्रहमाचारी महाराज के साथ अन्य साधू सन्तों ने मंसूर अली पार्क पहुच कर आन्दोलन को मजबूती प्रदान की। वहीं मंगलवार को दिन में एक बजे एनआरसी के खिलाफ हवन करने की भी बात कही। संतोष् ाानंद महाराज ने कहा हम आप के साथ हैं आप की इस लड़ाई को हम कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहेंगे। प्रदर्षन में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रामवृक्ष यादव भी समर्थन देने पहुँचे। धरनारत महिलाओं को समर्थन देने और एनआरसी, एनपीआर और सी ए ए के विरोध में तमाम वामपंथी संगठनों के लोगों के अलावा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, एआई एमआईएम,आमआदमी पार्टी, जमाते हिन्द और दूसरे दलों के प्रतिनिधि भी लगातार प्रदर्षन को समर्थन देने पहोँच रहे हैं। वहीं तमाम ऐसे नेता हैं जो लगातार नवें दिन भी धरनारत महिलाओं के साथ बने हुए हैं और हर तरहा से सहयोग कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी से रिचा सिंह,नेहायादव,सबीहा मोहानी,खुषनूमा बानो,अब्दुल्ला तेहामी अदील हमजा तो कांग्रेस पार्टी से इरषाद उल्ला,नफीस अन्वर,अरषद अली, एम आईएम से अफसर महमूद,फजल फाखरी,आबिद नेयाजी आदि लगातार प्रदर्षन स्थल पर डटे हुए हैं। वहीं क्षेत्रीय र्पााद रमीज अहसन,अब्दुल समद,फजल खान समेत अन्य लोग विरोध प्रदर्रषन की बाग डोर सम्भाले हुए हैं।
धरना स्थल पर ही पढ़ी जा रही पाँच वक़्त की नमाज़
धरना प्रदर्षन के साथ बड़ी संख्या मे एन आर सी और एन पी आर के विरोध में जमा महिलाएँ वहीं पर मुसल्ला बिछा कर पाँच वकत की नमाज भी अदा कर रही हैं।छोटे छोटे बच्चे भी अपने घरों को छोड़ कर महिलाओं की गोद मे तो वहीं पुरे हिजाब में मुस्लिम युवतियाँ भी धरने में षामिल हो कर तरहा तरहा के स्लोगन लिखने और और प्रोटेस्ट को और व्यापक बनाने मे लगी हैं।
दरियाबाद से मंसूर अली पार्क तक महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
माथे पर तिरंगा पट्टी और हाथों में भारत की शान तिरंगा झण्डा लेकर महिलाओं ने नो एनआरसी नो एनपीआर नो सीएए की आवाज़ बुलन्द की,
मुस्लिम महिलाओं ने दरियाबाद से लेकर मंसूर अली पार्क तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाल कर एन सी आर एन पी आर और सी ए ए के विरोध में हक़ की आवाज़ बुलन्द की।बिना किसी संगठन व नेत्रित्व के बड़ी संख्या में बुरक़ापोश महिलाओं बच्चों व युवतियों ने नो एन सी आर नो एन पी आर और नो सी ए ए ए व हिन्दुस्तान ज़िन्दाबाद,इन्क़ेलाब ज़िन्दाबाद जैसे स्लोगन लिखी तख्तियाँ तथा माथे पर तिरंगे झण्डे की पट्टी बाँध कर केन्द्र सरकार के काले क़ानून को वापिस लेने तक आन्दोलन को अनवरत जारी रखने की बात कही।

No comments