शशांक मेहरोत्रा ने झटके सर्वाधिक विकेट
प्रातःकाल संवाददाता
प्रयागराज। हरियाणा के झज्जर में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश को राजस्थान के हाथों मिली 7 विकेट की हार से उपविजेता होकर संतोष करना पड़ा।
प्रतियोगिता में प्रयागराज के वामहस्त स्पिन गेंदबाज शशांक मेहरोत्रा ने 6 मैच में 19 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट विकेट अपने नाम किया। सोमवार को खेले गए फाइनल में यूपी ने 20 ओवर ने 140 रन बनाए। राजस्थान की टीम 18.3 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन बनाकर चैंपियन बनी।
डीएसए क्रिकेट अकादमी एवं जावेद अहमद ने बताया कि शशांक ने प्रतियोगिता के लीग मैच में डीएवी नई दिल्ली के विरुद्ध 23 रन देकर चार, दिल्ली के खिलाफ 11 रन देकर तीन, मध्य प्रदेश के खिलाफ 11 रन देकर तीन, क्वार्टर फाइनल में पंजाब के विरुद्ध 11 रन देकर चार और सेमीफाइनल में उत्तराखंड के खिलाफ 18 रन देकर पांच विकेट लिये। फाइनल में शशांक को कोई विकेट नहीं मिला।
शशांक की सफलता पर उनके कोच जावेद अहमद के अलावा पूर्व रणजी क्रिकेटर रितेश जायसवाल, राकेश मिश्र, प्रशांत खरे, हसबीन अहमद, अनुज त्यागी, मो. नबी, आदि ने बधाई दी है।

No comments