गौस मोहम्मद हाउस को स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ की एलुमनाई मीट का खिताब
प्रयागराज। गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के पूर्व खिलाड़ियों के दो दिवसीय मिलन समारोह (एलुमनाई मीट) के समारोह के दूसरे दिन रविवार को करेली स्थित शगुन स्पोर्ट्स अकादमी में कालेज के चारों हाउसों के बीच फुटबाल प्रतियोगिता हुई।
कार्यक्रम के आयोजक शाहिद कमाल खान (बब्लू) ने बताया कि प्रथम सेमीफाइनल में ग़ौस मोहम्मद हाउस ने मिल्खा सिंह को राशिद खान के गोल के सहारे 1-0 से हराया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ध्यान चंद हाउस ने सीके नायडू को शादाब रज़ा के पास पर मुकेश विश्वकर्मा द्वारा किये गये गोल के सहारे 1-0 से हराया। फाइनल में ग़ौस मोहम्मद हाउस ने ध्यानचंद हाउस को 1-0 से हराया। गोल फरदीन खान के पास पर मृत्युंजय त्रिपाठी ने किया।
वरिष्ठ खिलाड़ियों ने दोनों टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया, विजेता टीम के कप्तान अभिजात श्रीवास्तव, नौशाद अहमद, राकेश गुप्ता, जावेद अहमद सिद्दीकी और उपविजेता टीम के इम्तियाज़ खान, खुर्शीद अहमद खान, हसबीन अहमद, शाहिद कमाल खान और नय्यर अहमद का खेल प्रशंसनीय रहा।
इस मौके पर हलीम अहमद, महेंद्र प्रताप सिंह, एसके शर्मा, दिलनवाज अहमद, हामिद खान, रणधीर सिंह, विकास पाल, दारा कनौजिया, अकरम अहमद, मोहम्मद अनीस, आईबी सिन्हा, नागेंद्र सिंह, अभिमन्यु यादव, अनवर अली, राशिद अहमद, अरविंद राय, अरशद अल्वी, अफरोज आलम, इरफान अहमद आदि मौजूद रहे।


No comments