फिल्म ‘लैला मजनू’ को लेकर सोनालिका प्रसाद ने किया चौंकाने वाला खुलासा
अरविन्द अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी फिल्म ‘राजतिलक’ से बतौर लीड फिल्मों में इंट्री करने वाली सोनालिका प्रसाद का किरदार फिल्म ‘लैला मजनू’ में अक्षरा और चिंटू पांडेय से कम नहीं हैं। फिर भी पोस्टर, प्रोमोशन और ट्रेलर में शामिल नहीं किये जाने को लेकर सोनालिका ने कहा कि यही सवाल उन्होंने निर्माता राजकुमार आर पांडेय से पूछा था। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि वे सोनालिका को सरप्राइजिंग पैकेज की तरह इस्तेमाल चाहते थे। वे चाहते थे कि जब दर्शक लैला मजनू यानी अक्षरा – चिंटू को देखने जायें, तब उन्हें सोनालिका प्रसाद के रूप में एक सरप्राइज मिले। और हुआ भी यही। ये निर्माता राजकुमार आर पांडेय की स्ट्रेटजी थी, क्योंकि सोनालिका फिल्म में स्टार्ट टू एंड तक जोरदार तरीके से नजर आयीं हैं।
सोनालिका प्रसाद ने कहा कि राजकुमार आर पांडेय के साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन रहा। उनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिला। वे इंडस्ट्री को अच्छे से जानते हैं, इसलिए वे उनकी मुरीद हो गईं। सोनालिका ने कहा कि फिल्म का क्लाइमेक्स बेहद शानदार है, जब वे लैला और मजनू को मिलाती हैं। क्लाइमेक्स में पूरा फोकस उनपर ही रहता है। फिल्म में उनकी भूमिका अक्षरा सिंह के बहन की है। जो बेहद चुलबुली और शोख अदाओं वाली है। खासकर युवा दर्शकों को उनकी अदाकारी खूब भा रही है। सोनालिका ने फिल्म को मिल रही सफलता पर खुशी का भी इजहार किया है और भोजपुरिया दर्शकों को थैंक्स भी कहा है। जल्द ही सोनालिका प्रसाद रवि किशन और राजू सिंह माहि के साथ फ़िल्म ''बड़े मिया छोटे मिया'' में मुख्य भूमिका में नजर आएगी !


No comments