Breaking News

विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने जीता खिताब, अशर मैन ऑफ दि मैच, सिद्धार्थ बेस्ट बैट्समैन, अभिनव बेस्ट बॉलर, अनुराग मैन ऑफ दि टूर्नामेंट

अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की टीम अतिथियों के साथ
प्रयागराज। अनुराग यादव के अर्धशतक (60) और मो. अशर की उम्दा गेंदबाजी (7-3-11-4) की बदौलत विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने राही स्पोर्ट्स को 99 रन से हराकर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने गुरुवार को अपने मैदान पर पहले खेलकर 35 ओवर में 177 रन (अनुराग यादव 60, सचिन पाल 47, अभिषेक सिंह 21, आनंद त्रिपाठी 3/28, कार्तिक यादव 2/18, अयाज खान 2/50) बनाकर राही स्पोर्ट्स को 27.1 ओवर में 78 (अयाज खान 31, अनंत कुमार 18, मो. अशर 4/11, दीपांकर राही 3/17, युवराज सिंह 2/22) पर समेट दिया।
मुख्य अतिथि वीबीपीएस के प्रधानाचार्य दिनेश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि एनआईएस क्रिकेट कोच व यूपी स्कूली टीम के चयनकर्ता हसबीन अहमद, वरिष्ठ क्रिकेट विनोद कुशवाहा ने पुरस्कार वितरित किये। मो. अशर को मैन ऑफ दि मैच, सिद्धार्थ मिश्र को बेस्ट बैट्समैन, अभिनव गुप्ता को बेस्ट बॉलर और अनुराग यादव को मैन ऑफ दि टूर्नामेंट चुना गया। आलोक सिंह ने अतिथियों का स्वागत, आयोजन सचिव मनोज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर वीबीपीएस के प्रबंध निदेशक अभिषेक तिवारी, पार्षद अखिलेश सिंह, पूर्व राष्ट्रीय फुटबालर भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। मैच में मो. नबी और अभिषेक कुमार ने अम्पायरिंग एवं खुर्शीद अहमद ने स्कोरिंग की।


No comments