दबंगों ने खड़ंजा मार्ग पर किया अवैध कब्जा*
प्रयागराज : उतरांव थाना अंतर्गत मण्डौर गांव में पक्की सड़क से लगा हुआ खड़ंजा मार्ग बस्ती में जाता है बस्ती आबादी के शक्ल में है उक्त आम रास्ते के दोनों तरफ शुरू से लेकर अंत तक आबादी बसी हुई है खंडजा मार्ग पर ग्राम पंचायत द्वारा इंटरलॉकिंग का कार्य किया गया है रास्ते के बीच में लगभग 3 मीटर पर 5 फीट रास्ता खाली है वह दो तीन फीट पर जय शंकर गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राम चरण गुप्ता , उमाशंकर गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राम चरण गुप्ता द्वारा दीवाल बनाकर आम रास्ता अवरुद्ध कर दिया है ! इस संदर्भ में मंडलायुक्त प्रयागराज, जिलाधिकारी प्रयागराज, उप जिलाधिकारी फूलपुर को लिखित में अवगत कराया गया है जिलाधिकारी के निर्देशानुसार हल्का लेखपाल एवं कानूनगो ने मौके पर जाकर के जांच कर आख्या लगाई है आख्या लगा के एक महीने बीत गए हैं।
उक्त अतिक्रमणकारियों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई ना दीवाल गीरवाया गया जिससे ग्राम वासियों को बीमारी ,शादी विवाह बस्ती में आग लग जाने पर वह किसी अप्रिय घटना हो जाने पर चार चक्का वाहन जाने में असुविधा हो रही है हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की आख्या लगने के बावजूद भी आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमणकारियो के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे ग्रामवासियों में आक्रोश व्याप्त है आम रास्ते को जब तक खाली नहीं कराया जाता तब तक यही खड़ंजा मार्ग पर समस्त ग्रामवासी हड़ताल पर बैठे रहेंगे..?



No comments