Breaking News

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कोरोना वायरस के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न अस्पतालों, कार्यालय परिसर तथा आस-पास सफाई का रखे विशेष ध्यान-मुख्य विकास अधिकारी


प्रयागराज 06 मार्च, 2020 । मुख्य विकास अधिकारी  आशीष कुमार की अध्यक्षता में संगम सभागार में कोरोना वायरस से बचाव से सम्बन्धित की गयी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक मेें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 आर0एस0 ठाकुर व मेडिकल कालेज के प्रचार्य डाॅ0 एस0पी0 सिंह ने बताया कि प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गयी है। एम्बुलेंस, वार्ड तथा अस्पतालों में रिजर्व सीटे रखी गयी है। कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसका न0 0532-2640645 तथा 9415238998 है।


मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि हाॅस्पिटल, कार्यालय परिसर तथा आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने बताया कि बाहरी व्यक्तियों को एयरपोर्ट पर जांच करने के बाद ही अंदर प्रवेश कराया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0एस0 ठाकुर ने बताया कि खांसी, बुखर और सांस लेने में तकलीफ होती है, तो तुरंत डाॅक्टर से सम्पर्क करें तथा सभी चिकित्सालयों में आइसुलेटेड वार्ड बनाये गये है। एन 95 मास्क की जरूरत डाक्टरों को मरीज तथा मरीज के साथ सहायक को पडेगी। बाकी लोग ट्रिपल लेअर मास्क का ही प्रयोग करें। बैठक में एडीएम वित्त श्री एम0के0 सिंह, चिकित्सा विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

No comments