पोप फ्रांसिस के निवास में रहने वाले एक पादरी को हुआ कोरोना

वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस के साथ एक ही आवास में रहने वाले होली सी (रोम के बिशप का अधिकार क्षेत्र) के एक कर्मचारी केबृहस्पतिवार को जांच में कोविड-19 से संक्रमित होने और उसे अस्पताल में भर्ती कराये जाने की खबर सामने आयी है। कई इतालवी अखबारों ने वेटिकन के प्रतिष्ठित सूत्रों के हवाले से बताया कि यह पादरी वर्षों से सैंट मार्था के गेस्टहाऊस में रह रहे हैं।
अखबार मैसेजगेरो ने खबर दी है कि पादरी पोप के करीबियों में एक हैं और वह राज्य सचिवालय में एक अधिकारी भी हैं। नियमित जांच के दौरान उनका तापमान थोड़ा बढ़ा हुआ था।दैनिक अखबार ला स्टैंपा ने खबर दी है कि संक्रमित शख्स को रोम में अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके कार्यालय को संक्रमणरहित किया गया।

No comments