Breaking News

(COVID-19 उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चार नये मामले, संक्रमितों की संख्या 42 हुई

UP में कोरोना संक्रमण के चार नये मामले, संक्रमितों की संख्या 42 हुई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के चार नये मामले सामने आने के साथ ही इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गयी है। उनमें से 11 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि कोरोना संक्रमण के चार नये मामले सामने आने के साथ ही अब तक राज्य में कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या 42 हो गयी है। उन्होंने बताया कि उनमें नोएडा में 14, आगरा और लखनऊ में आठ-आठ, गाजियाबाद में तीन, पीलीभीत में दो, बागपत, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, कानपुर, जौनपुर और शामली का एक-एक मरीज शामिल है।
A total of 41 cases have been reported in Uttar Pradesh. Out of which, 11 people have been cured/discharged. Eight labs are working to test patients samples in the state: Awanish Kumar Awasthi, Additional Chief Secretary (Home)
Twitter पर छबि देखें
19 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
अवस्थी ने उनमें से 11 लोग पूरी तरह स्वस्थ होने का जिक्र करते हुए बताया कि उनमें आगरा के सात, गाजियाबाद के दो तथा लखनऊ और नोएडा का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। बाकी 31 का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। अवस्थी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना की आठ टेस्टिंग लैब शुरू हो चुकी हैं। करीब 50 हजार लोग जहां-जहां रेफर किये गये थे, वे सामान्य हो चुके हैं। लगभग 30 हजार लोग निगरानी में हैं। उन पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

No comments