Breaking News

अनुज, शैलेंद्र और अजय ने जमाये अर्धशतक*

प्रयागराज। गंगा जमुना तहज़ीब टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दि सेकेंड इनिंग एकादश ने हाईकोर्ट रॉयल स्ट्राइकर्स (एचआरएस) को छह विकेट से हराया। मैच में विजेता टीम के अनुज त्यागी (56 रन, 29 गेंद, चार चौके, पांच छक्के), शैलेंद्र सिंह (53 नाबाद, 54 गेंद, चार चौके, एक छक्का) और पराजित टीम के अजय यादव (64 नाबाद, 43 गेंद, तीन चौके, पांच छक्के) ने अर्धशतकीय पारी खेली।
दौलत हुसैन मैदान पर शनिवार हुए मैच में एचआरएस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन (अजय यादव 64 नाबाद, आजाद खान 41, रिजवान व सागर गुप्ता दो-दो, इश्तियाक व नसर एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में दि सेकेंड इनिंग एकादश ने 17.5 ओवर में 4 विकेट पर 165 रन (अनुज त्यागी 56, शैलेंद्र सिंह 53 नाबाद, कलीम अख्तर 30, देवेंद्र सोनकर 2/20, सैफ व वासे एक-एक विकेट) बना लिये। अनुज को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।


No comments