Breaking News

फुटबॉल स्पर्धा में प्रतापगढ़ ने 1-0से फैजाबाद को हराया

सुल्तानपुर जिले के पन्त स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को तीन दिवसीय चैलेंजर्स फुटबॉल 2020 प्रतियोगिता का आयोजन  ऐम फुटबॉल क्लब एव सुल्तानपुर फुटबॉल संघ ने किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला प्रवक्ता एव समाजसेवी निज़ाम खान ने किया मुख्य अतिथि निज़ाम खान ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सुल्तानपुर फैजाबाद ,अमेठी,प्रतापगढ़, अम्बेडकर नगर ने प्रतिभाग किया।नॉक आउट प्रतियोगिता उद्घाटन मैच में प्रतापगढ़ और फैजाबाद के बीच खेला गया पहले हाफ में प्रतापगढ़ 1-0 से आगे रही दूसरे हाफ के बाद दोनों टीमें गोल करने के लिए कड़ी फैजाबाद को 1-0 से हराया। मशक्कत की किन्तु किसी ओर से गोल नही हुआ प्रतापगढ़ ने ।रेफरी नवनीत ,बनवीर,और प्रतीक रहे।
मुख्य अतिथि निजाम खान ने खिलाड़ियों और दर्शकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल  के प्रति  प्रतिस्पर्धा  में आई कमी को और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन में खिलाड़ियों की प्रतिभा की निखारा जा सकता हैं। कार्यक्रम का संचालन नवीन शुक्ला ने किया।दिनेश मिश्रा,मिर्जा शब्बीर बेग अध्यक्ष जिला फुटबॉल संघ ।अजय प्रताप सिंह पशु चिक्तिसा ।बुद्व प्रकाश मुन्ना कोच,अज़हर अहमद सीनियर खिलाड़ी ,गुड्डू शर्मा,वसीम ,इलियास,तारिक हाकी कोच भी मौजूद रहे।

No comments