Breaking News

Coron avirus : शहर में बंद लागू करने की कोई योजना नहीं: उद्धव ठाकरे

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए किसी भी शहर में बंद लागू करने की राज्य सरकार की कोई योजना नहीं है। उन्होंने लोगों से मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचने का आह्वान किया। ठाकरे ने अपने आधिकारिक निवास ‘वर्षा’ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार ने राज्य में सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का भी निर्णय लिया है। 
 कोरोना को लेकर किसी शहर में बंद लागू करने की कोई योजना नहीं: उद्धव ठाकरे
उन्होंने कहा कि जहाँ तक कोरोना वायरस के फैलने के खतरे का सवाल है, अगले 15 से 20 दिन राज्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और इस संबंध में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर भीड़ नहीं होनी चाहिए हालांकि पूजा अर्चना चलती रहनी चाहिए। महाराष्ट्र में सोमवार तक कोरोना वायरस के 37 मरीज सामने आए हैं।

No comments