Breaking News

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 213 नये मामले, आंकड़ 4,747 पर पहुंचा

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 213 नये मामले, आंकड़ 4,747 पर पहुंचा
जयपुर।  राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 213 और मामले शुक्रवार को सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 4,747 हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे तक कोटा से 48, उदयपुर से 38, जयपुर में 23, पाली से 13, जोधपुर से 31, सीकर सात,जैसलमेर छह, जालौर व अजमेर में पांच, दौसा में चार से नये मामले शामिल हैं। इसके अलावा बीएसएफ के छह और जवान संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में लगातार तीसरे दिन एक ही दिन में 200 से अधिक नये संक्रमित सामने आए हैं। वहीं राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 125 हो गयी है।
राजस्थान में आज के 213 नए मामले सामने आए पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4747 और मौतों की कुल संख्या 125 हो गई है। ठीक हुए मामलों की संख्या 2729 है, जबकि राज्य में 1893 सक्रिय मामले हैं: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग
Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
ANI_HindiNews के अन्य ट्वीट देखें
केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 63 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

No comments