लॉकडाउन 4.0 के दौरान निरुद्ध क्षेत्रों को छोड़कर सोमवार से दुकान और बाजार खुलेंगे
कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए देश में 50 से अधिक दिनों से जारी लॉकडाउन के बाद सोमवार से निरूद्ध क्षेत्रों को छोड़कर सभी दुकानें और बाजार खुलेंगे। गैर निरूद्ध क्षेत्रों में नाई की
दुकानें, सैलून और स्पा भी खुलेंगे और ई-कॉमर्स कंपनियां गैर जरूरी सामानों की आपूर्ति भी करेंगी।

नयी दिल्ली। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए देश में 50 से अधिक दिनों से जारी लॉकडाउन के बाद सोमवार से निरूद्ध क्षेत्रों को छोड़कर सभी दुकानें और बाजार खुलेंगे। गैर निरूद्ध क्षेत्रों में नाई की दुकानें, सैलून और स्पा भी खुलेंगे और ई-कॉमर्स कंपनियां गैर जरूरी सामानों की आपूर्ति भी करेंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को लॉकडाउन की विस्तारित अवधि के लिए दिशानिर्देश जारी करते हुए घोषणा की कि सोमवार से लॉकडाउन 4.0 के दौरान निरूद्ध क्षेत्रों को छोड़कर सभी दुकानें अलग-अलग समय पर खुलेंगी।

No comments